मुजफ्फरपुर में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर मिले 50 लाख कैश:4 जिलों के 5 ठिकानों पर EOU की रेड; मुंगेर में पोस्टेड हैं नारद दास
योजना एवं विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर EOU ने छापेमारी की है। जांच एजेंसी ने दबिश मुजफ्फरपुर, भागलपुर, मुंगेर, पटना समेत 5 ठिकानों पर दी है। एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के मुजफ्फरपुर के घर से 50 लाख कैश बरामद किया गया है।
एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास मुंगेर में पोस्टेड हैं। इंजीनियर नारद कुमार दास मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में एक भाड़े के मकान में रहते है। जहां अपराध इकाई टीम की छापेमारी के लिए पहुंची। सूत्रों की मानें को छापेमारी में भारी मात्रा में जेवरात बरामद हुए हैं, जिसके बाद लोकल पुलिस एक जेवरात दुकानदार को इलेक्ट्रिक तराजू के साथ घर में लेकर गई है। छापेमारी के दौरान मकान के बाहर सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती कर दी गई है।

उद्योगों के लिए सौर तापीय तकनीक अहम विकल्प : मानव केडिया
भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला
नगालैंड में संदिग्ध मिलावटी शराब पीने से 19 लोगो की मौत
जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन ने एआईएमए नेशनल मैनेजमेंट कन्वेंशन 2026 में उपविजेता का स्थान हासिल किया
एलबीएसएम कॉलेज में भारतेंदु साहित्य उत्सव संपन्न
उधमपुर में दो आतंकवादी ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद