रक्सौल के लाल का कमाल, 17800 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा; भावुक हुईं मां
देशप्रेम, साहस और कुछ कर गुजरने का जुनून हो तो हजारों फीट की ऊंचाई भी हौसले के सामने छोटी पड़ जाती है।
रक्सौल के लाल उत्सव राज ने सिक्किम के उत्तरी हिस्से में समुद्र तल से करीब 17800 फीट की ऊंचाई पर स्थित प्रसिद्ध गुरुडोंगमर झील पहुंचकर हाथों में तिरंगा लेकर लहराया। बर्फ से ढकी हिमालय की ऊंंची चोटियों के बीच तिरंगे के साथ उनकी तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।
बता दें कि गुरुडोंगमर झील प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ धार्मिक एवं आध्यात्मिक आस्था का केंद्र है। यहांं का वातावरण बेहद चुनौतीपूर्ण है। अत्यधिक ठंड, विरल वायु और कम आक्सीजन के बीच इस ऊंचाई तक पहुंचना अपने आप में साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचायक है। गौरतलब है कि माता ज्योति राज गुप्ता एवं पिता राजकुमार गुप्ता के पुत्र उत्सव राज बचपन से ही पर्वतारोहण एवं ऐडवेंचर यात्रा करते आ रहे है। इधर कपड़ा बैंक की निदेशक मां ज्योति राज गुप्ता तिरंगे के साथ बेटे उत्सव राज की तस्वीर देखकर भावुक होते हुए कहा कि इतनी ऊंंचाई पर देश का तिरंगा हाथ में लेकर खड़ा रहना उनके लिए गर्व और खुशी का क्षण है।
उन्होंने कहा कि बेटा, जिंदगी में यूं ही नई ऊंचाइयां छूते रहो, नए मुकाम हासिल करो और हमेशा अपने देश का नाम रोशन करो।
इंडो-नेपाल चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष पिता राज कुमार गुप्ता ने कहा कि बेटे की उपलब्धि परिवार के साथ रक्सौल के लिए गर्व का विषय है। कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने का उसका जज्बा युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत बने सही कामना है। इधर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी ने उत्सव राज द्वारा देश के तिरंगे को हिमालय की इतनी ऊंंचाई पर लहराना केवल एक तस्वीर नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, साहस और आत्मविश्वास की अभिव्यक्ति है।
युवाओं में ऐसी सकारात्मक ऊर्जा और देश के प्रति गौरव की भावना निश्चित रूप से समाज को प्रेरणा देने का काम करेगी।
रमेश कुमार ने कहा कि उत्सव राज ने अपने साहस और जज्बे से रक्सौल का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हिमालय की चुनौतीपूर्ण ऊंचाइयों पर तिरंगे के साथ उनकी मौजूदगी हर रक्सौलवासी के लिए गौरव का विषय है।

सहायक स्टेशन मास्टर व सुरक्षा बलों की मुस्तैदी लाई रंग, गोरखपुर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस की गर्भवती यात्री की बची जान
मुजफ्फरपुर में आटा चक्की मालिक का बिजली चोरी का अनूठा तरीका, 5 लाख का जुर्माना और केस दर्ज
अररिया के बस स्टैंड-चांदनी चौक रोड पर ज्वेलर्स दुकान में चोरी, गैस कटर से शटर काट अंदर घुसे चोर; CCTV खंगाल रही पुलिस
सालभर भी नहीं टिक पाया 250 करोड़ का बाईपास, मुजफ्फरपुर में भरभरा कर धंसी सड़क; क्वालिटी पर उठे सवाल
दिल्ली का किराया ₹5000, यूपी के लिए ₹6000 में मिली बस; मुजफ्फरपुर में छठ के बाद परदेश लौटने वालों से वसूली
मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल में 98 बंदियों ने मनाई छठ: