टीबीईएम असेसमेंट टीम ने किया टाटा वर्कर्स यूनियन का दौरा
टाटा ग्रुप की टीबीईएम (TBEM) असेसमेंट टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर यूनियन की ओर से कॉन्फ्रेंस रूम में कार्यक्रम आयोजित कर टीम के सदस्यों को यूनियन की कार्यप्रणाली, कर्मचारियों के हित में संचालित योजनाओं और संगठन के गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी गई।
टीबीईएम असेसमेंट टीम के प्रमुख सीएस-केसीजी एवं न्यू बिजनेस सर्विसेज, टाटा पावर-डीडीएल के प्रतिनिधि रश्मिकांत प्रसाद तथा टाइटन कंपनी के रीजनल बिजनेस हेड वेस्ट (एवीपी) रामप्रभात यादव अपनी टीम के साथ यूनियन कार्यालय पहुंचे। यूनियन के महासचिव सतीश कुमार सिंह और सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद महासचिव ने यूनियन के पदाधिकारियों का परिचय कराया।
सतीश कुमार सिंह ने टीम को कर्मचारियों के लिए संचालित सोशल सिक्योरिटी स्कीम, एनपीएस, कोविड प्रोटेक्शन स्कीम, बेसिक डेवलपमेंट प्रोग्राम, कर्मचारियों के बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए सुविधाओं और लीव बैंक सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने कर्मचारियों के बच्चों के 25 वर्ष की आयु तक रजिस्ट्रेशन, नौकरी में उम्र सीमा में छूट तथा विविधता को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इन पहलों से महिला कर्मचारियों को भी कई सुविधाएं मिल रही हैं।
यूनियन के उपाध्यक्ष डॉ. शाहनवाज आलम ने टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच संयुक्त परामर्श व्यवस्था, सामूहिक सौदेबाजी में यूनियन की भूमिका, तीन स्तरीय प्रणाली और सुरक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने यूनियन के संगठनात्मक ढांचे के बारे में विस्तार से बताया।
100 वर्षों के सफर पर दिखाई गई फिल्म
कार्यक्रम के दौरान यूनियन के ऑफिस इंचार्ज धर्मवीर कुमार सिंह ने टाटा वर्कर्स यूनियन के 100 वर्षों के सफर पर आधारित फिल्म का वीडियो प्रेजेंटेशन दिखाया। इसके बाद टीम को यूनियन कार्यालय और बीजी गोपाल हेरिटेज गैलरी का भ्रमण कराया गया। इस दौरान महासचिव सतीश कुमार सिंह और उपाध्यक्ष डॉ. शाहनवाज आलम एवं संजय कुमार सिंह ने यूनियन के इतिहास और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
टीबीईएम टीम के प्रतिनिधि रश्मिकांत प्रसाद ने उत्पादकता और भविष्य में टाटा स्टील के लिए किए जाने वाले कार्यों से संबंधित योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने टाटा वर्कर्स यूनियन की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए पदाधिकारियों को प्रेरित किया। टाटा वर्कर्स यूनियन और टाटा स्टील, जमशेदपुर के गौरवशाली इतिहास तथा संगठन की कार्यप्रणाली के बारे में जानकर उन्होंने प्रसन्नता जताई। साथ ही यूनियन की पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य जारी रखने की उम्मीद व्यक्त की।
कार्यक्रम में टाटा स्टील, जमशेदपुर के एरिया मैनेजर एचआरबीपी-आईआर एंड रिवार्ड हर्षदीप बावरा, यूनियन के उपाध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी, सहायक सचिव अजय कुमार चौधरी और कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी शहर से बाहर होने के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।

जमशेदपुर में जुटेंगे देशभर के प्लास्टिक सर्जन
दक्षिण पूर्व रेलवे में 4500 करोड़ से पुलों का होगा पुनरुद्धार और सुदृढ़ीकरण
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ समय बिताकर ब्रह्मर्षि महिलाओं ने बांटी खुशियां
प्रोजेक्ट सहेली के तहत श्रीनाथ यूनिवर्सिटी ने चलाया स्वास्थ्य स्वच्छता जागरूकता अभियान
नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई विश्वकर्मा पूजा
जमशेदपुर पोटका में श्री गणेश पूजा उत्सव में विधायक संजीव सरदार दो दर्जन पूजा पंडाल व आयोजन में आयोजनों में हुए शामिल