जिला प्रशासन की पहल से अनाथ बच्चे को मिला परिवार का स्नेह और संरक्षण, उपायुक्त ने दत्तक मां को सौंपा बच्चा
उपायुक्त राजीव रंजन ने विधिसम्मत दत्तक ग्रहण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद एक अनाथ बच्चे को उसकी दत्तक मां को सुपुर्द किया। दत्तक मां न्यूजीलैंड की निवासी हैं व एकल अभिभावक के रूप में बच्चे का पालन-पोषण करेंगी।
बच्चे को विशेष दत्तक ग्रहण संस्था, सोनारी में आवासित रखा गया था। दत्तक ग्रहण से संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताओं एवं निर्धारित प्रक्रियाओं को पूर्ण करने के बाद बच्चे को परिवार के सुपुर्द किया गया। जिला प्रशासन द्वारा बच्चों की सुरक्षा, देखभाल, संरक्षण एवं पुनर्वास सुनिश्चित करने के साथ उनके सर्वोत्तम हितों को प्राथमिकता दी जाती है।
उल्लेखनीय है कि 1 अप्रैल 2026 से अब तक पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा कुल 8 अनाथ बच्चों को दत्तक परिवारों को सुपुर्द किया जा चुका है। यह पहल बच्चों को सुरक्षित, स्नेहपूर्ण एवं स्थायी पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने तथा उनके बेहतर भविष्य और समुचित विकास की दिशा में जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

टाटा स्टील यूआईएसएल की ‘रिलाइफ’ पहल, अनपुयोगी घरेलू वस्तुओं को मिलेगा नया जीवन
वाराणसी में गंगा के ऊपर आसमान में वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने दिखाया करतब
दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा बदलाव, श्रीलंका के दिग्गज चमिंडा वास बने तेज गेंदबाजी कोच
98 लाख के गबन में डीपीओ को राहत, कोर्ट से मिली एक माह की बेल
टाटा टी गोल्ड का दुर्गा पूजा अभियान अपनों के साथ समय बिताना ही असली उपहार
मुजफ्फरपुर में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर मिले 50 लाख कैश:4 जिलों के 5 ठिकानों पर EOU की रेड; मुंगेर में पोस्टेड हैं नारद दास