सोनाली अडेसरा ने 16 घंटे में सैंड कलर से बनायी कृष्ण की रंगोली
गुजराती नव वर्ष पर जब पूरा शहर उत्सव की रौनक में सराबोर था, तब नॉर्दर्न टाउन स्थित शृकुंज हाउस से भक्ति और कला का अद्भुत संगम झलक रहा था. यहां शहर की प्रतिभाशाली कलाकार सोनाली आडेसरा ने अपनी उंगलियों को ब्रश और फर्श को कैनवास बनाकर भगवान कृष्ण-राधा की ऐसी मनमोहक रंगोली रची, जिसने देखने वालों को मंत्रमुग्ध कर दिया. उनके सधे हुए हाथों से उकेरी गई हर रेखा और रंग जैसे शांति, खुशी और सकारात्मकता का संदेश दे रहे थे.
कृष्ण-राधा की इस जटिल रंगोली को तैयार करने में सोनाली को 16 घंटे का समय लगा. पांच फीट लंबी चार फीट चौड़ी यह रंगोली हर विवरण और हर रंग में उनकी भक्ति को दर्शाती है. रंगों की बारीक मिलावट और परतदारपन इसे पारंपरिक पाउडर कला के बजाय चित्रकला का रूप देती है. देखने वाले इस कला को देखकर आश्चर्यचकित रह गए कि इसे केवल हाथों से बनाया गया है. एक बातचीत में सोनाली कहती है हर स्ट्रोक भगवान से मेरी एक बातचीत है, इतनी मेहनत केवल परिवार के समर्थन से ही संभव हो पाई है उनके पति कौशल अडेसरा और ससुर अश्विन अडेसरा जो प्रतिष्ठित छगनलाल दयालजी संस परिवार से हैं, हमेशा उनका उत्साह बढ़ाते रहे।
मुंबई मूल की सोनाली ने जमशेदपुर में अपने नए घर को अपनाया और शहर में अपनी कला के माध्यम से शांति और सुंदरता फैलाने का प्रयास किया है. उन्होंने कहा मेरी कला के जरिए मैं शांति, खुशी और सकारात्मकता फैलाना चाहती हूँ. उनकी रंगोली न केवल अपने आकार और जटिलता के लिए बल्कि कृष्ण-राधा के प्रेम भाव और भक्ति के अद्भुत भाव के लिए भी लोगों को आकर्षित कर रही है।

देश में सबसे पहले महाकाल के आंगन में शुरू होगा दीपोत्सव
दिव्यांग अभ्यर्थियों के हक में हाईकोर्ट का फैसला, 3 सेकंड की देरी को आधार बनाकर नियुक्ति रद्द करने पर लगाई रोक
जिला प्रशासन की पहल से अनाथ बच्चे को मिला परिवार का स्नेह और संरक्षण, उपायुक्त ने दत्तक मां को सौंपा बच्चा
टाटा स्टील यूआईएसएल की ‘रिलाइफ’ पहल, अनपुयोगी घरेलू वस्तुओं को मिलेगा नया जीवन
वाराणसी में गंगा के ऊपर आसमान में वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने दिखाया करतब
दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा बदलाव, श्रीलंका के दिग्गज चमिंडा वास बने तेज गेंदबाजी कोच