शिवराज सिंह ने भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू एच5एन1 वैक्सीन देश को किया समर्पित
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम बढ़ाते हुए शुक्रवार को भोपाल में बर्ड फ्लू (एच5एन1) की देश की पहली स्वदेशी चिकन वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने भोपाल में 300 करोड़ रुपये की लागत से एक नई अत्याधुनिक प्रयोगशाला (लैब) स्थापित करने की भी घोषणा की।
केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि मात्र 1 से 2 रुपये की बेहद किफायती कीमत वाली यह वैक्सीन बर्ड फ्लू के इस वेरिएंट की दुनिया की पहली वैक्सीन है, जो देश के लाखों पोल्ट्री किसानों की आजीविका को सुरक्षित करने के साथ-साथ पशुपालन क्षेत्र को सालाना होने वाले हजारों करोड़ रुपये के नुकसान से बचाएगी।
शिवराज सिंह ने विदेशों में जाकर देश की संवैधानिक संस्थाओं और वैज्ञानिकों की क्षमता पर सवाल उठाने वाले विपक्षी नेताओं पर तीखा राजनीतिक प्रहार किया। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना उनकी आलोचना करते हुए कहा कि आज वो लोग भी बड़े ध्यान से देखें, जो दुनिया में जाकर अपने ही देश को बदनाम करने का पाप करते हैं। जो लोग संवैधानिक पदों पर बैठकर विदेशों में भारत के संविधान पर टिप्पणी करते हैं, संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करते हैं, देश की सेना, वैज्ञानिकों और आमजन के परिश्रम पर सवाल खड़े करते हैं, उन्हें आज का यह बदलता, आत्मनिर्भर और विकसित भारत देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले हमारे वैज्ञानिकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनी टास्क फोर्स के माध्यम से मात्र 9 महीने में कोविड की दो स्वदेशी वैक्सीन बनाकर दुनिया को चौंका दिया था और आज बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन बनाकर भारत के सामर्थ्य का लोहा मनवाया है।

ओबीसी के लिए जाति जनगणना में अलग कॉलम बनाने की मांग, सांसद विद्युत वरण महतो को सौंपा ज्ञापन
सीएसआईआर-एनएमएल में जनजातीय गौरव दिवस मनाया, पद्मश्री जमुना टुडू ने दिया वन संरक्षण का संदेश
बंगाल : नवंबर के तीसरे सप्ताह में चक्रवात की आशंका
उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध नियमानुसार कार्रवाई के दिए निर्देश
प्रधानमंत्री मोदी ने दी वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं
अब पाकिस्तान की तरफ से आतंकी हरकत होने पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भी बड़ा प्रहार होगा : रक्षा मंत्री