उद्योगों के लिए सौर तापीय तकनीक अहम विकल्प : मानव केडिया
सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से गुरुवार को चैंबर भवन, बिष्टुपुर में कॉन्सन्ट्रेटेड सोलर थर्मल (सीएसटी) टेक्नोलॉजी पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसका उद्देश्य औद्योगिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र को सौर तापीय तकनीक की उपयोगिता, संभावनाओं और औद्योगिक प्रक्रियाओं में इसके व्यावहारिक इस्तेमाल की जानकारी देना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने कहा कि उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मकता और दीर्घकालिक स्थिरता के लिए स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा समाधानों को अपनाना समय की जरूरत है। सीएसटी तकनीक झारखंड के उद्योगों, विशेषकर फोर्जिंग, हीट ट्रीटमेंट, कास्टिंग, गैल्वनाइजिंग, फूड प्रोसेसिंग, डेयरी और एमएसएमई इकाइयों के लिए महत्वपूर्ण विकल्प बन सकती है।
चैंबर के उपाध्यक्ष (इंडस्ट्री) हर्ष अग्रवाल बकरेवाल ने कहा कि नई तकनीकों के प्रति उद्योग जगत में जागरूकता बढ़ाने और उनके व्यावहारिक उपयोग को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। इससे ऊर्जा दक्षता बढ़ाने के साथ उद्योगों के कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में भी मदद मिलेगी।
मुख्य वक्ता एवं विशेषज्ञ प्रणव नाथ, मुख्य कंसल्टेंट, आईटी पावर ने सीएसटी तकनीक की कार्यप्रणाली, औद्योगिक उपयोग, लाभ और व्यवहार्यता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने भाप उत्पादन, हॉट वाटर और अन्य औद्योगिक हीटिंग जरूरतों में इसके संभावित उपयोग के बारे में बताया। इस दौरान उद्यमियों ने तकनीक की लागत, उपयोगिता और विभिन्न औद्योगिक प्रक्रियाओं में इसके अनुप्रयोग से जुड़े सवाल भी पूछे।
चैंबर महासचिव पुनीत काउंटिया ने कहा कि चैंबर उद्योग एवं व्यवसाय जगत को नई तकनीकों, ऊर्जा दक्षता और सतत विकास से जोड़ने के लिए लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। भविष्य में भी उद्योगों की जरूरत के अनुरूप तकनीकी एवं जागरूकता कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाएगी।
कार्यशाला में उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, सचिव विनोद शर्मा, अंशुल रंगसिया, एग्जीक्यूटिव मेंबर्स आकाश मोदी, शुभम सेन, पीयूष गोयल, रविकांत अग्रवाल, राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष बंटी खिरवाल समेत चाकुलिया के चावल उद्योग से जुड़े सुभाष लोधा, अविनाश सुरेखा, बासु रूंगटा, आनंद सेक्सरिया, भार्गव लोधा, विवेक लोधा, प्रदीप लोधा, इन्दरपाल सिंह, पंकज पटेल, संदीप बाफना और अनीस मुरारका सहित बड़ी संख्या में एमएसएमई उद्यमी, व्यवसायी, पेशेवर एवं चैंबर सदस्य उपस्थित रहे। कार्यशाला का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

मुजफ्फरपुर में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर मिले 50 लाख कैश:4 जिलों के 5 ठिकानों पर EOU की रेड; मुंगेर में पोस्टेड हैं नारद दास
भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला
नगालैंड में संदिग्ध मिलावटी शराब पीने से 19 लोगो की मौत
जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन ने एआईएमए नेशनल मैनेजमेंट कन्वेंशन 2026 में उपविजेता का स्थान हासिल किया
एलबीएसएम कॉलेज में भारतेंदु साहित्य उत्सव संपन्न
उधमपुर में दो आतंकवादी ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद