जमशेदपुर में जुटेंगे देशभर के प्लास्टिक सर्जन
बिहार-झारखंड एवं ईस्ट जोन प्लास्टिक सर्जन कांफ्रेंस का आयोजन 8 और 9 अक्टूबर को गोलमुरी क्लब में होगा। इसमें देशभर के 100 से अधिक प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जन शामिल होंगे। मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में आयोजकों ने इसकी जानकारी दी।
आयोजक कमेटी के अध्यक्ष डॉ. ललित मिंज ने बताया कि मैंगलोर के डॉ. दिनेश कदम, चंडीगढ़ के डॉ. सुनील गाबा, दिल्ली के डॉ. नितिन सेठी और मुंबई के डॉ. शैलेश रानाडे समेत कई विशेषज्ञ भाग लेंगे। सम्मेलन में रिकंस्ट्रक्टिव, क्रैनियोफेशियल, हैंड व माइक्रोसर्जरी, ट्रॉमा रिकंस्ट्रक्शन और एस्थेटिक सर्जरी पर चर्चा होगी।
सचिव डॉ. पंकज सिंगोदिया ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य आधुनिक शल्य तकनीकों पर विचार-विमर्श तथा पूर्वी भारत में प्लास्टिक सर्जरी की गुणवत्ता और पहुंच बढ़ाना है। सम्मेलन में युवा सर्जनों को विशेषज्ञों से सीखने का अवसर भी मिलेगा। संवाददाता सम्मेलन में डॉ. वीएसपी सिन्हा, डॉ. आर. भरत समेत अन्य चिकित्सक मौजूद थे।

दक्षिण पूर्व रेलवे में 4500 करोड़ से पुलों का होगा पुनरुद्धार और सुदृढ़ीकरण
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ समय बिताकर ब्रह्मर्षि महिलाओं ने बांटी खुशियां
प्रोजेक्ट सहेली के तहत श्रीनाथ यूनिवर्सिटी ने चलाया स्वास्थ्य स्वच्छता जागरूकता अभियान
नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई विश्वकर्मा पूजा
जमशेदपुर पोटका में श्री गणेश पूजा उत्सव में विधायक संजीव सरदार दो दर्जन पूजा पंडाल व आयोजन में आयोजनों में हुए शामिल
प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग व अनुसंधान के क्षेत्र में उच्च शिक्षा और करियर बनने के लिए किया प्रेरित