बैद्यनाथ धाम में दर्शन के बाद स्टेशन जा रहे दो कांवरिए सड़क हादसे में घायल, कार ने मारी टक्कर
श्रावणी मेला के दौरान मंगलवार देर शाम बेलाबागान स्थित फॉरेस्ट ऑफिस के समीप एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार दो कांवरिए गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। जांच के दौरान कार से दो कार्टन अंग्रेजी शराब और एक कार्टन बीयर बरामद हुई। दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।
घायलों की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के मझार गांव निवासी राम बाबू भगत और राजन कुमार के रूप में हुई है। दोनों अपने पांच साथियों के साथ बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद ऑटो से जसीडीह रेलवे स्टेशन जा रहे थे, जहां से उन्हें ट्रेन पकड़नी थी।
बताया गया कि जसीडीह की ओर से देवघर आ रही कार (जेएच-15 एएम-6017) ने मंगलवार रात करीब आठ बजे बेलाबागान फॉरेस्ट ऑफिस के पास ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही पीसीआर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। तलाशी के दौरान कार से दो कार्टन अंग्रेजी शराब और एक कार्टन बीयर बरामद हुई। नगर थाना पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
गौरतलब है कि श्रावणी मेला क्षेत्र में झारखंड सरकार ने शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा रखा है। ऐसे में कार से भारी मात्रा में शराब और बीयर की बरामदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शराब कहां ले जाई जा रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बरामद शराब को देवघर कॉलेज के आसपास पहुंचाने की योजना थी, जहां मेला क्षेत्र में इसकी अवैध बिक्री की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।

फंदे से झूलता मिला छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस
ED ने झारखंड राज्य सहकारी बैंक ‘धोखाधड़ी’ मामले में 7 जगहों पर छापेमारी की
झारखंड में चार दिनों के लिए बारिश का अलर्ट
झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: तीन दिनों तक झमाझम बारिश के आसार, सभी जिलों में वज्रपात का अलर्ट
अब झारखंड में नहीं भटकेगा एक भी मरीज! स्वास्थ्य विभाग की नई व्यवस्था से 4 घंटे के भीतर मिलेगा ब्लड
राशन व्यवस्था के लिए ₹172.73 करोड़ जारी किए गए