फंदे से झूलता मिला छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस
रांची स्थित बीआईटी मेसरा परिसर उस समय सनसनी फैल गई जब हॉस्टल संख्या-9 में रहने वाली और गोड्डा जिले की मूल निवासी छात्रा अंजली सुमन की संदेहास्पद स्थिति में मौत होने का मामला सामने आया। घटना का खुलासा तब हुआ जब शुक्रवार की शाम कॉलेज से लौटने के बाद अंजली अपने कमरे में गई और लंबे समय तक जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला और वह डिनर के वक्त भी बाहर नहीं आई, तो चिंतित सहेलियों ने दरवाजे के छेद से अंदर झाँका, जहाँ उन्हें अंजली पंखे से फंदे पर लटकी हुई दिखाई दी। छात्राओं द्वारा तत्काल कॉलेज प्रशासन और पुलिस को इस अनहोनी की जानकारी दी गई, जिसके बाद बीआईटी थाना प्रभारी अजय कुमार दास पुलिस टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे। शुरुआती जाँच में पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, और अभी तक मौत के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को फंदे से उतार लिया है और इस दुखद घटना की गहनता से छानबीन की जा रही है। साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के लिए एफएसएल टीम को भी सूचित किया गया है, जिसके रात करीब 12:10 बजे तक घटनास्थल पर पहुँचने की उम्मीद थी ताकि टीम वहाँ से पुख्ता सबूत एकत्र कर सके और पुलिस अपनी आगे की कार्रवाई को गति दे सके।

ED ने झारखंड राज्य सहकारी बैंक ‘धोखाधड़ी’ मामले में 7 जगहों पर छापेमारी की
झारखंड में चार दिनों के लिए बारिश का अलर्ट
झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: तीन दिनों तक झमाझम बारिश के आसार, सभी जिलों में वज्रपात का अलर्ट
अब झारखंड में नहीं भटकेगा एक भी मरीज! स्वास्थ्य विभाग की नई व्यवस्था से 4 घंटे के भीतर मिलेगा ब्लड
राशन व्यवस्था के लिए ₹172.73 करोड़ जारी किए गए
रांची: रिम्स में नया इतिहास, पहली बार 250 एमबीबीएस छात्रों ने शुरू की मेडिकल की पढ़ाई