पटना में पानी का छींटा पड़ने पर ‘खूनी खेल’, चाकूबाजी में पिता की मौत, बेटा घायल
बिहार के पटना जिले के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के केवट टोली, दीपनगर मोहल्ले में गाड़ी धोने के दौरान पानी का छींटा पड़ने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इसमें हुई चाकूबाजी में 46 वर्षीय दीपू कुमार की मौत हो गई, जबकि उनका 19 साल का बेटा साहिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। साहिल का इलाज नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद मेहंदीगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने इस मामले में आरोपित दंपति और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने भी एकत्र किए हैं। जख्मी साहिल और पीड़ित परिजनों के अनुसार, विश्वकर्मा पूजा को लेकर पड़ोसी राजू महतो के परिवार के लोग घर के दरवाजे के समीप ई-रिक्शा और बाइक धो रहे थे। इसी दौरान दीपू का बड़ा बेटा वहां से गुजर रहा था। गाड़ी धोने के दौरान उस पर पानी का छींटा पड़ गया। उसने इसका विरोध किया, जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। जब इसकी जानकारी उसके पिता दीपू कुमार को हुई तो वह समझाने के लिए वहां पहुंचे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपितों ने दीपू पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटे साहिल को भी सिर में चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया। चाकूबाजी में घायल पिता-पुत्र को परिवार के लोग इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान 46 वर्षीय दीपू कुमार की मौत हो गयी। वहीं, 19 वर्षीय साहिल कुमार का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी राजकिशोर सिंह और मेहंदीगंज थानाध्यक्ष पूजा कुमारी मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल की जांच की। घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी राजकिशोर सिंह और मेहंदीगंज थानाध्यक्ष पूजा कुमारी मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल की जांच की।
एएसपी राजकिशोर सिंह ने बताया कि घटना के बाद थानाध्यक्ष पूजा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गयी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित राजू महतो, उसकी पत्नी ममता देवी और पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि मामले में फरार अन्य आरोपितों की तलाश के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

रक्सौल के लाल का कमाल, 17800 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा; भावुक हुईं मां
सहायक स्टेशन मास्टर व सुरक्षा बलों की मुस्तैदी लाई रंग, गोरखपुर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस की गर्भवती यात्री की बची जान
मुजफ्फरपुर में आटा चक्की मालिक का बिजली चोरी का अनूठा तरीका, 5 लाख का जुर्माना और केस दर्ज
अररिया के बस स्टैंड-चांदनी चौक रोड पर ज्वेलर्स दुकान में चोरी, गैस कटर से शटर काट अंदर घुसे चोर; CCTV खंगाल रही पुलिस
सालभर भी नहीं टिक पाया 250 करोड़ का बाईपास, मुजफ्फरपुर में भरभरा कर धंसी सड़क; क्वालिटी पर उठे सवाल
दिल्ली का किराया ₹5000, यूपी के लिए ₹6000 में मिली बस; मुजफ्फरपुर में छठ के बाद परदेश लौटने वालों से वसूली