सीएसआईआर-एनएमएल में जनजातीय गौरव दिवस मनाया, पद्मश्री जमुना टुडू ने दिया वन संरक्षण का संदेश
सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) में भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस-2026 श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने भगवान बिरसा मुंडा के जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष को याद किया। उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और औद्योगिक विकास पर जोर दिया।
इस अवसर पर पद्मश्री जमुना टुडू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वन संरक्षण के अपने संघर्ष की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 1998 से शुरू अभियान के तहत महिलाओं को संगठित कर पूर्वी सिंहभूम में 400 से अधिक वन सुरक्षा समितियों के गठन में भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि जंगल बचाने के लिए कई कठिनाइयों और हमलों का सामना करना पड़ा, लेकिन उनका संकल्प कमजोर नहीं हुआ। जमुना टुडू ने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण, ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की। उन्होंने विद्यार्थियों से जन्मदिन पर पौधे लगाने और उन्हें पेड़ बनने तक देखभाल करने का आग्रह किया। उन्होंने चाकुलिया में करीब पांच हजार युवाओं को पुलिस एवं सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए प्रशिक्षण देने की पहल की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम में एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी, डॉ. पारिक्षित मुंडा, प्रशासन नियंत्रक जय शंकर शरण सहित वैज्ञानिक, शिक्षक और करीब 210 स्कूली विद्यार्थी उपस्थित थे। इस दौरान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें सांसद ने संस्थान के अनुसंधान कार्यों की जानकारी ली।

बंगाल : नवंबर के तीसरे सप्ताह में चक्रवात की आशंका
उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध नियमानुसार कार्रवाई के दिए निर्देश
प्रधानमंत्री मोदी ने दी वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं
अब पाकिस्तान की तरफ से आतंकी हरकत होने पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भी बड़ा प्रहार होगा : रक्षा मंत्री
झारखंड बीजेपी में नई एंट्री, पवन साय बने संगठन महामंत्री
सिंहभूम चैम्बर ने एसएसपी को सौंपे कानून-व्यवस्था व यातायात सुधार के सुझाव