उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध नियमानुसार कार्रवाई के दिए निर्देश
उपायुक्त राजीव रंजन ने जन शिकायत निवारण दिवस पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं से संबंधित ज्ञापन एवं आवेदन प्रस्तुत कर उनके समाधान की मांग की। जनशिकायत निवारण दिवस में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, जर्जर पुलिया की मरम्मत, भूमि विवाद, जमीन की मापी एवं सीमांकन, संपत्ति पर अवैध कब्जा, आर्म्स लाइसेंस, पटाखा लाइसेंस निर्गत करने, नक्सली हिंसा में मारे गए व्यक्ति के आश्रित को नौकरी उपलब्ध कराने तथा जरूरतमंदों को आवास उपलब्ध कराने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।
इसके अतिरिक्त राशन कार्ड में नाम जोड़ने एवं सुधार करने, पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, पारिवारिक विवाद, जमीन के दाखिल-खारिज, भूमि अभिलेखों में सुधार, अतिक्रमण हटाने, पेयजल की उपलब्धता, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, सामाजिक सुरक्षा पेंशन की स्वीकृति एवं लंबित भुगतान तथा अन्य जनसमस्याओं से संबंधित मामलों को भी उपायुक्त के संज्ञान में लाया गया।
उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों के आलोक में संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आवेदन पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए मामले की जांच कर नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया जाए। जिन मामलों में स्थल निरीक्षण अथवा अन्य विभागों के साथ समन्वय की आवश्यकता है, उनमें आवश्यक कार्रवाई करते हुए आवेदकों को राहत प्रदान करने की दिशा में पहल करें।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जनशिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं हो तथा पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। जिला प्रशासन आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। सभी संबंधित पदाधिकारी जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देते हुए संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करें।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं
अब पाकिस्तान की तरफ से आतंकी हरकत होने पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भी बड़ा प्रहार होगा : रक्षा मंत्री
झारखंड बीजेपी में नई एंट्री, पवन साय बने संगठन महामंत्री
सिंहभूम चैम्बर ने एसएसपी को सौंपे कानून-व्यवस्था व यातायात सुधार के सुझाव
जेडएफ सीवीसीएस में 20 प्रतिशत बोनस समझौता, सितंबर के वेतन के साथ होगा भुगतान
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 8 अक्टूबर को रांची आयेंगे