प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे बालेन शाह, व्यापार और कनेक्टिविटी पर होगी अहम बातचीत
नेपाल में भारत के नवनियुक्त राजदूत सुधाकर दलेला ने बुधवार, 18 नवंबर 2026 को नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से शिष्टाचार मुलाकात की। काठमांडू स्थित सिंह दरबार में प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद कार्यालय में हुई इस बैठक के दौरान दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों और नेपाली प्रधानमंत्री की आगामी भारत यात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रधानमंत्री शाह ने अपनी प्रस्तावित यात्रा के कार्यक्रम और तैयारियों के संबंध में भारतीय राजदूत से जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर राजदूत दलेला ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के बीच होने वाली मुलाकात ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण होगी। दोनों पक्षों ने भारत और नेपाल के बीच पारंपरिक संबंधों को और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने मुलाकात के दौरान सुधाकर दलेला को नेपाल में भारत के नए राजदूत के रूप में नियुक्त होने पर बधाई दी।उन्होंने राजदूत दलेला के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके कार्यकाल में भारत और नेपाल के बीच सहयोग और मजबूत होगा।बैठक में दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक संबंधों पर भी विचार-विमर्श किया गया।नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, दोनों पक्षों ने आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने और विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने की संभावनाओं पर चर्चा की।सुधाकर दलेला की यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब नेपाल सरकार प्रधानमंत्री शाह की पहली आधिकारिक भारत यात्रा की तैयारियों में जुटी हुई है। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री शाह ने अपनी प्रस्तावित भारत यात्रा की तैयारियों के संबंध में जानकारी मांगी।इसके जवाब में भारतीय राजदूत सुधाकर दलेला ने बताया कि यात्रा से जुड़े प्रमुख विषयों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल की संबंधित सरकारी एजेंसियां यात्रा को सफल और उपयोगी बनाने के लिए लगातार समन्वय कर रही हैं।राजदूत दलेला के अनुसार, दोनों देशों के बीच प्रस्तावित उच्चस्तरीय बैठक द्विपक्षीय संबंधों के लिए महत्वपूर्ण अवसर होगी।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेंद्र शाह की मुलाकात से आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी जानकारी में भी दोनों नेताओं की आगामी मुलाकात को महत्वपूर्ण बताया गया है मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की भारत यात्रा 22 नवंबर 2026 से प्रस्तावित है।नेपाल के समाचार पत्र द काठमांडू पोस्ट ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि शाह 22 नवंबर को नई दिल्ली पहुंच सकते हैं और 23 नवंबर को नेपाल लौट सकते हैं।हालांकि 18 नवंबर तक यात्रा की अवधि और विस्तृत कार्यक्रम के संबंध में आधिकारिक स्तर पर पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई थी।प्रधानमंत्री शाह की यात्रा को संक्षिप्त लेकिन परिणामोन्मुख रखने की तैयारी की जा रही है।रिपोर्टों के अनुसार, वह नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी।यात्रा में अन्य भारतीय शहरों के दौरे के बजाय नई दिल्ली में ही प्रमुख कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है।

बांग्लादेश में बस ड्राइवर को जिंदा जलाया गया, 50 से ज्यादा देसी बम फेंके गए
यूक्रेन के जापोरिज्जिया क्षेत्र में रूसी हवाई हमला, 18 लोगों की मौत
आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में दूसरे दिन भी हड़ताल, 150 कर्मचारी शामिल
चक्रवाती मौसम और बाढ़ का रेलवे परिचालन पर असर, 11 जोड़ी ट्रेनों को किया गया रद्द
सीएसआईआर-एनएमएल में स्वच्छता अभियान का समापन
‘Breaking Bad’ फेम अभिनेता आरजे मिट्टे का 34 वर्ष की आयु में निधन, सेरेब्रल पाल्सी से थी जंग