सालभर भी नहीं टिक पाया 250 करोड़ का बाईपास, मुजफ्फरपुर में भरभरा कर धंसी सड़क; क्वालिटी पर उठे सवाल
आवागमन सुलभ करने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से मधौल से सदातपुर तक 17 किलोमीटर लंबे बाईपास का निर्माण कराया गया था। पिछले वर्ष ही इस बाईपास से आवागमन शुरू हुआ था। लेकिन सालभर में ही यह बाईपास मधौल के समीप धंस गई है।
बाईपास के किनारे सड़क पूरी तरह धंस गई और पूरी सड़क ही भराभरा कर नीचे गिर गई है। अब तक एनएचएआई के संज्ञान में मामला नहीं आया है। स्थानीय लोग सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाने लगे हैं। 250 करोड़ रुपये में सड़क का निर्माण
विदित हो कि यह सड़क करीब 250 करोड़ रुपये से एनएचएआई ने बनवाया था। यह पटना-हाजीपुर एनएच को मोतिहारी हाईवे से सीधे जोड़ती है। मोतिहारी की ओर से आने वाले वाहनों को बैरिया-चांदनी चौक या भगवानपुर रामदयालु होकर हाजीपुर जाने की आवश्यकता समाप्त हो गई।
पटना-हाजीपुर एनएच पर पहुंचते हैं। आवागमन शुरू होने से रामदयालु से बहुत हद तक ट्रैफिक लोड कम हुआ। लेकिन अब अचानक से बाइपास के धंसने के कारण आवागमन प्रभावित होने की संभावना है। हालांकि सड़क धंसने की घटना किनारे में हुई है। लेकिन इसकी मरम्मत नहीं की गई तो बड़ा हादसा हो सकता है।

दिल्ली का किराया ₹5000, यूपी के लिए ₹6000 में मिली बस; मुजफ्फरपुर में छठ के बाद परदेश लौटने वालों से वसूली
मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल में 98 बंदियों ने मनाई छठ:
सिक्स-लेन पुल पर शराब लदे सीएनजी टेंपो में लगी आग:इंजन गर्म होने से जला वाहन, चालक ने कूदकर बचाई जान
MLA मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने और धमकाने के आरोप, तेज प्रताप ने सरकार से की जांच की मांग
मुजफ्फरपुर में छठ महापर्व में खाली मकान की रखवाली के लिए 150 से अधिक लोगों ने बुक किए निजी गार्ड
62 किलो चांदी लूट का पर्दाफाश, दरभंगा भाजपा नगर महामंत्री समेत पांच गिरफ्तार