35 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, मौसम रहेगा साफ
झारखंड में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. रांची स्थित मौसम केंद्र की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य के आसपास या उससे थोड़ा ऊपर दर्ज किया गया है. जबकि बारिश का सिलसिला पूरी तरह थमा हुआ है.
रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक आने वाले दिनों में 3 से 5 डिग्री तक पारा और चढ़ेगा. उनके मुताबिक 17 अप्रैल को राज्य के उत्तर पश्चिमी और उससे सटे मध्य भाग में हीट वेव की स्थिति बनती दिखेगी. इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला में दिखेगा. इसी बीच संथाल में छिटपुट बारिश भी होगी. वहीं, 18 अप्रैल को कोल्हान और उससे सटे हुए दक्षिणी भाग में हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना बनी हुई है.

फंदे से झूलता मिला छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस
ED ने झारखंड राज्य सहकारी बैंक ‘धोखाधड़ी’ मामले में 7 जगहों पर छापेमारी की
झारखंड में चार दिनों के लिए बारिश का अलर्ट
झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: तीन दिनों तक झमाझम बारिश के आसार, सभी जिलों में वज्रपात का अलर्ट
अब झारखंड में नहीं भटकेगा एक भी मरीज! स्वास्थ्य विभाग की नई व्यवस्था से 4 घंटे के भीतर मिलेगा ब्लड
राशन व्यवस्था के लिए ₹172.73 करोड़ जारी किए गए