मुजफ्फरपुर में NH-27 पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर की ढही शटरिंग, रात होने से टला बड़ा हादसा
मुजफ्फरपुर-दरभंगा रोड (एनएच 27) के मझौली चौक पर रविवार की रात करीब 10 बजे निर्माणाधीन फ्लाईओवर की शटरिंग अचानक भर भराकर गिर गई। ढलाई के लिए लगाया गया भारी-भरकम ढांचा गिरते ही जोर की आवाज हुई।
इससे वहां अफरातफरी की स्थिति बन गई। गनीमत यह रही कि हादसा देर रात हुआ। इससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस तरह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
विदित हो कि एनएच पर अभी कई जगह निर्माण कार्य चल रहा है। फ्लाईओवर का निर्माण होने के कारण दोनों तरफ के वाहन सिंगल लेन में ही चल रहे हैं। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के समय सड़क पर वाहनों और राहगीरों की आवाजाही काफी कम थी। यह हादसा दिन के वक्त हुआ होता तो स्थिति भयावह हो सकती थी। यह इसलिए भी कि मझौली चौक पर दिनभर फल और सब्जियों की दुकानें सजती हैं। इसके अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों से आने वाले खरीदारों और राहगीरों की भारी भीड़ रहती है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फ्लाईओवर का निर्माण करा रही एजेंसी के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। सड़क पर बिखरे मलबे और लोहे के छड़ों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है, ताकि एनएच पर यातायात बाधित नहीं हो। कुछ स्थानीय निवासियों ने बताया कि निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। कभी भी हादसा हो सकता है।

हुसैनाबाद के मकान से ₹6.50 लाख की दवाइयां बरामद:मकान मालिक ने बताया- गुलाम सरबर ने रखवाई थीं; ड्रग विभाग ने जांच के लिए सैंपल भेजेगी लैब
खान सर और अंजना ओम कश्यप के बीच खत्म हुई तकरार, दिल्ली हाईकोर्ट में आपसी सहमति से सुलझा ‘स्टार टीचर्स’ विवाद
गयाजी- 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते दो अमीन अरेस्ट:ऑनलाइन जमीन मापी की रिपोर्ट देने के एवज में मांगी थी रकम, विजिलेंस ने खदेड़कर पकड़ा
अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन में किन्नरों ने मचाया आतंक, वीडियो से पहचान कर RPF ने किया गिरफ्तार, यात्रियों को पीटा था
छठ पर दूधिया रोशनी से जगमगाएंगे गंगा घाट:47 हजार अस्थायी लाइटें लगाएगा नगर निगम, 75 वार्डों में अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू
दो हजार करोड़ के पुराने नोटों का जखीरा दिखा 16 लाख ठगे