अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने बताए ब्यूटी के सीक्रेट
अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी फिटनेस, स्किनकेयर और लाइफस्टाइल से जुड़े कई राज साझा किए। उन्होंने कहा कि फिट रहना उनके लिए सिर्फ दिखावे की बात नहीं, बल्कि अंदर से अच्छा महसूस करने का जरिया है।
तृप्ति डिमरी का मानना है कि असली खूबसूरती बाहरी मेकअप में नहीं, बल्कि खुद को स्वीकार करने में है। वह नेचुरल लुक को अपनाने और बिना जजमेंट के खुद से प्यार करने पर जोर देती हैं। यही आत्मविश्वास उनके चेहरे की चमक का असली कारण है।
उनका स्किनकेयर रूटीन बेहद सरल है। सुबह चेहरा साफ कर विटामिन C सीरम और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करती हैं। रात में भी त्वचा की सफाई के बाद पोषण देने वाले प्रोडक्ट्स लगाती हैं। साथ ही बालों के लिए आंवला, रीठा और शिकाकाई जैसे घरेलू उपाय अपनाती हैं।
गर्मियों में तृप्ति डिमरी बेसन, दही और हल्दी का फेस पैक लगाती हैं, जबकि सर्दियों में इसमें शहद मिलाकर त्वचा की नमी बनाए रखती हैं।
उनका फिटनेस रूटीन संतुलित है—पिलाटेस, हल्का कार्डियो और वेट ट्रेनिंग शामिल है। डाइट में भी संतुलन रखते हुए कभी-कभी अपनी पसंदीदा चीजें खाकर उसे हेल्दी विकल्पों से बैलेंस करती हैं।

मुंबई की मुश्किल राह में बाप्पा बने सहारा : सोनू सूद
आलिया-रणबीर की पहल से बदलेगी 20 स्कूलों की तस्वीर
फिल्म ‘प्रताप’ 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
दिशा सालियान मामले में सूरज पंचोली ने तोड़ी चुप्पी, आरोपों पर दिया जवाब
फिल्म ‘हैवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर 8.60 करोड़ रुपये कमाए
बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया