हिल टॉप स्कूल में तीन दिवसीय जंबोरी 2026 का शुभारंभ
हिल टॉप विद्यालय में गुरुवार को तीन दिवसीय जंबोरी 2026 का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। इसमें यूकेजी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। पहले दिन क्विज, कला, संगीत, पाक सज्जा, नुक्कड़ नाटक तथा विज्ञान एवं वाणिज्य आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बाल दिवस भी मनाया गया। कार्यक्रम में फूड कोर्ट विशेष आकर्षण रहा, जहां विद्यार्थियों ने विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया।
आयोजन को सफल बनाने में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर विद्यालय की प्राचार्या उमा तिवारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। जंबोरी के आगामी दो दिनों में भी विभिन्न रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

वापसी करने वाले यात्रियों के लिए DMRC का बड़ा कदम, अब सुबह सवा पांच बजे से मिलेगी मेट्रो
उपायुक्त व वरीय पुलिस अधीक्षक ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश
मिर्जापुर रेल प्रोजेक्ट : तीसरी लाइन का काम चल रहा था, अचानक धंस गई मिट्टी
धनतेरस पर जमशेदपुर में 500 करोड़ के पार रहने का अनुमान: कैट
होंडा बनी देश की नंबर-1 टू-व्हीलर कंपनी, हीरो मोटोकॉर्प से छिन गया शीर्ष ताज
छठ से पहले घाटों की व्यवस्था होगी दुरुस्त, विधायक संजीव सरदार ने बागबेड़ा के चार घाटों का किया निरीक्षण