धनतेरस पर जमशेदपुर में 500 करोड़ के पार रहने का अनुमान: कैट
इस वर्ष धनतेरस पर जमशेदपुर में खरीदारी का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला है। बिस्तूपुर, सकची, जुगसलाई, कदमा, सुनारी , आदित्यपुर गम्हरिया, बारीडीह, सिदगोड़ा , एग्रिको और टेल्को में धनतेरस के अवसर पर कुल व्यापार ₹500 करोड़ से अधिक रहने का अनुमान है। जमशेदपुर के सभी प्रमुख बाजारो में भारी भीड़ यह दर्शाती है कि उपभोक्ताओं के मजबूत विश्वास, बढ़ती क्रय शक्ति और देश की घरेलू खुदरा अर्थव्यवस्था में आई नई ऊर्जा का परिचायक है।
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेश सोंथालिया ने कहा कि धनतेरस ने एक बार फिर जमशेदपुर के पारंपरिक बाजारों की अपार ताकत और देश के व्यापारी समुदाय की जीवंतता को साबित किया है। उन्होंने कहा कि सोने-चांदी, ऑटोमोबाइल, बर्तन, रसोई के सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, बिजली के उपकरण, मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की मूर्तियों सहित अन्य शुभ वस्तुओं की खरीदारी ने देशभर में अभूतपूर्व व्यापारिक गतिविधियों को जन्म दिया है।
धनतेरस के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए सोंथालिया ने कहा कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाने वाला यह पर्व धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसी कारण धनतेरस को स्वास्थ्य, धन, समृद्धि और नए शुभारंभ का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन की गई खरीदारी से तेरह गुना समृद्धि प्राप्त होती है। यही विश्वास इसे भारत के सबसे महत्वपूर्ण खरीदारी पर्वों में शामिल करता है।
सोने-चांदी के बाजारों में खरीदारी का अभूतपूर्व उत्साह
आभूषण बाजारों में ग्राहकों की असाधारण भीड़ देखने को मिली है।
उन्होंने बताया कि जमशेदपुर में सोने और चांदी का कारोबार बहुत अच्छा रहा ।
कीमती धातुओं की ऊंची कीमतों के बावजूद ग्राहकों का सोने-चांदी की खरीदारी के प्रति उत्साह बरकरार रहा। विशेष रूप से हल्के वजन के आभूषणों, पारंपरिक गहनों, चांदी के सिक्कों और शुभ निवेश के रूप में सोने-चांदी की खरीदारी को प्राथमिकता दी गई।
उन्होंने बताया कि आज सोने का भाव लगभग ₹1 लाख 46 हजार प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि धनतेरस से पहले यह लगभग ₹1 लाख 32 हजार प्रति 10 ग्राम था। इसी प्रकार चांदी का भाव लगभग ₹1 लाख 95 हजार प्रति किलोग्राम रहा, जबकि पहले यह लगभग ₹1 लाख 75 हजार प्रति किलोग्राम था। इसके बावजूद ग्राहकों ने खरीदारी में उत्साह दिखाया।
धनतेरस पर सोने-चांदी की बिक्री का वर्तमान अनुमान है, जबकि अंतिम कारोबार खरीदारी की गति और कीमती धातुओं की कीमतों पर निर्भर करेगा।
धनतेरस : अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र को गति देने वाला पर्व
सोंथालिया ने कहा कि धनतेरस की विशेषता यह है कि इसका आर्थिक प्रभाव केवल सोने-चांदी तक सीमित नहीं है। इस दिन तांबे, चांदी और स्टील के नए बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। वहीं, पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार झाड़ू खरीदने को दरिद्रता और नकारात्मकता दूर करने तथा मां लक्ष्मी के आगमन का प्रतीक माना जाता है।
आधुनिक समय में धनतेरस मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट, टेलीविजन, घरेलू उपकरणों, बिजली के सामान, ऑटोमोबाइल और अन्य आधुनिक उपभोक्ता वस्तुओं की खरीदारी का भी एक बड़ा अवसर बन गया है।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष त्योहारी कारोबार में आई उल्लेखनीय तेजी के पीछे जीएसटी दरों में की गई महत्वपूर्ण कटौती और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘स्वदेशी अपनाओ’ के आह्वान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उपभोक्ताओं में भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देने की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ी है, जिससे देश के घरेलू निर्माताओं, छोटे व्यापारियों, स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और एमएसएमई क्षेत्र को बड़ा लाभ मिला है।
पारंपरिक बाजार बने त्योहारी उत्साह और आर्थिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र
श्री खंडेलवाल ने कहा कि इस बार खरीदारी का उत्साह केवल बड़े शॉपिंग मॉल और आधुनिक रिटेल प्रतिष्ठानों तक सीमित नहीं रहा। देशभर के पारंपरिक बाजारों, ज्वैलरी बाजारों, बर्तन बाजारों, ऑटोमोबाइल शोरूम, इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट और स्थानीय दुकानों में ग्राहकों की भारी भीड़ और शानदार व्यापारिक गतिविधियां देखने को मिली हैं।

होंडा बनी देश की नंबर-1 टू-व्हीलर कंपनी, हीरो मोटोकॉर्प से छिन गया शीर्ष ताज
छठ से पहले घाटों की व्यवस्था होगी दुरुस्त, विधायक संजीव सरदार ने बागबेड़ा के चार घाटों का किया निरीक्षण
दीपावली पर नहीं होगी घर वापसी की टेंशन! भोपाल-गोरखपुर और दानापुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यहाँ जानें पूरा शेड्यूल
इंटक में हुई अंजनी पांडे की वापसी, मजदूरों के हक के लिए करेंगे काम
रेलवे का बड़ा तोहफा: अब शताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों में भी मान्य होगा पास, कम खर्च में तय कर सकेंगे यात्रा
ट्रेन में मोबाइल, लैपटॉप और पावर बैंक चार्जिंग के नियम बदले, अब रात में नहीं कर सकेंगे इस्तेमाल