झारखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप
झारखंड में गर्मी लगातार तेवर दिखा रही है. मौसम केंद्र , रांची के ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के कई प्रमुख शहरों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है.
आज राज्य के उत्तर-पूर्वी और मध्य हिस्सों में हीट वेव चलने की संभावना जताई गई है. खासकर बोकारो, धनबाद, जामताड़ा और दुमका जैसे जिलों में गर्म हवाओं का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है. इन इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है, जिससे लू जैसी स्थिति बन रही है.
मौसम केंद्र, रांची के अनुसार 23 अप्रैल तक मौसम शुष्क ही बना रहेगा, लेकिन 24 अप्रैल से मौसम करवट लेने लगेगा. 24 अप्रैल को आंशिक बादल छाने के साथ पूर्वी झारखंड में कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. 25 अप्रैल को उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. 26 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में बारिश और गर्जन के साथ मौसम सुहाना हो सकता है. 24 से 26 अप्रैल के बीच राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात की भी आशंका है.

फंदे से झूलता मिला छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस
ED ने झारखंड राज्य सहकारी बैंक ‘धोखाधड़ी’ मामले में 7 जगहों पर छापेमारी की
झारखंड में चार दिनों के लिए बारिश का अलर्ट
झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: तीन दिनों तक झमाझम बारिश के आसार, सभी जिलों में वज्रपात का अलर्ट
अब झारखंड में नहीं भटकेगा एक भी मरीज! स्वास्थ्य विभाग की नई व्यवस्था से 4 घंटे के भीतर मिलेगा ब्लड
राशन व्यवस्था के लिए ₹172.73 करोड़ जारी किए गए