फिल्म “भूत बंगला” 100 करोड़ क्लब में शामिल हुआ
बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करते हुए, ‘भूत बंगला’ पहले सप्ताह के अंत तक दर्शकों को आकर्षित कर रही है. कॉमेडी और हल्के डरावने सीन के कारण फिल्म को फैमिली ऑडियंस के बीच अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. अक्षय कुमार और प्रियदर्शन का लगभग 16 साल बाद एक साथ आना भी इस फिल्म की लोकप्रियता का एक बड़ा कारण है. भूत बंगला ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ी क्लब में एंट्री कर ली है और इसी के साथ भूत बंगला अक्षय कुमार के फिल्मी करियर की 21वीं 100 करोड़ी फिल्म बन गई है.
पहले दिन (शुक्रवार) को इसने 12.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शानदार उछाल दर्ज किया, जिसके बाद सप्ताहांत में भी इसकी कमाई में शानदार वृद्धि हुई. शनिवार को इसने 19 करोड़ रुपये कमाए, जबकि रविवार को 23 करोड़ रुपये की कमाई के साथ पहले वीकेंड का कुल कलेक्शन लगभग 58 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. अधिकांश फिल्मों की तरह, पहले सोमवार को इसकी कमाई में गिरावट आई और इसने 6.75 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन मंगलवार को इसमें थोड़ी तेजी आई और इसने 8 करोड़ रुपये कमाए.
छठे दिन (बुधवार) को, ‘भूत बंगला’ ने 6.15 करोड़ रुपये कमाए, जो पिछले दिन की तुलना में 23.1 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है. फिल्म उस दिन भारत में 11,584 शो में प्रदर्शित हुई और दर्शकों की संख्या अच्छी बनी रही. इसके साथ ही, फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 78.90 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 105.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

जल्द पूरी होगी ‘पंचायत 5’ की शूटिंग : फैसल मलिक
ब्रांड्स की पहली पसंद नहीं बन पाईं तापसी, बताई वजह
बॉक्स ऑफिस पर तीन सौ करोड़ की कमाई करने वाली सूर्या और तृषा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘करुप्पु’ बारह जून को अमेज़न प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज़
अल्लू अर्जुन और लोकेश कनगराज की फिल्म पर संकट के संकेत
फिल्म संस्था ने ‘डॉन 3’ से हटने को लेकर रणवीर सिंह पर लगा ‘प्रतिबंध’ हटाया
येलो-ग्रीन एथनिक लुक में छाई अभिनेत्री तृप्ति डिमरी