एशियाई खेलों के लिए महिला हॉकी टीम का चयन
हॉकी इंडिया की चयनकर्ता असुंता लकड़ा ने हॉकी इंडिया और हॉकी झारखंड की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाये हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा हुई. इसमें झारखंड की चार खिलाड़ी सलीमा टेटे, निकी प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और संगीता कुमारी को जगह मिली. दूसरी ओर चयनकर्ता होने पर उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं दी गयी. भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान असुंता ने दावा किया है कि उन्हें भारतीय महिला टीम की चयन प्रक्रिया से व्यवस्थित तरीके से अलग-थलग किया जा रहा है. ऐसा महिला खिलाड़ियों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर शिकायत दर्ज कराने के कारण हो रहा है.
असुंता ने बताया कि मार्च 2026 के बाद से ही उन्हें चयन समिति की किसी भी ऑनलाइन या ऑफलाइन बैठक की जानकारी नहीं दी गयी है. साथ ही किसी टीम चयन के लिए कोई संवाद भी नहीं किया गया. असुंता ने बताया कि पिछले तीन माह से संवादहीनता का दौर जारी था, ऐसे में एक सप्ताह पहले उन्होंने मुख्य चयनकर्ता आरपी सिंह से इस बारे में बात की थी. उनके मुताबिक, आरपी सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वह पता लगायेंगे कि उन्हें बैठकों की जानकारी क्यों नहीं दी जा रही है, लेकिन इसके बाद भी स्थिति नहीं बदली. असुंता का आरोप है कि महिला खिलाड़ियों के साथ अन्याय के मामले में आवाज उठाये जाने के बाद से उन्हें निशाना बनाया जाने लगा. उनका कहना है कि मार्च के बाद से उन्हें किसी भी प्रकार की आधिकारिक सूचना , बैठक का एजेंडा या चयन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी नहीं दी गयी.

इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड टी20 हार के बाद भड़के श्रेयस अय्यर प्रदर्शन को बताया बेहद खराब और निराशाजनक
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा ‘मेरा आखिरी विश्व कप खत्म हुआ’ पुर्तगाल टीम में भविष्य पर फैसले को लेकर अभी नहीं जल्दबाजी
भारतीय टी-बीस टीम में बड़ा बदलाव श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी की कमान, पंद्रह वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है डेब्यू का मौका
शुभमन गिल की कप्तानी में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए तैयार टीम इंडिया, मुल्लानपुर में होगा ऐतिहासिक मुकाबला
केंद्र सरकार ने बनाया राष्ट्रीय खेल बोर्ड और खेल न्यायाधिकरण