दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली तीन महिला हॉकी खिलाड़ियों को किया सम्मानित
दक्षिण पूर्व रेलवे ने गार्डनरीच स्थित दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर दक्षिण पूर्व रेलवे की तीन प्रतिभाशाली महिला हॉकी खिलाड़ियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। ये तीनों खिलाड़ी भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य थीं, जिसने 20वें एशियाई खेल, आइची-नागोया 2026 के फाइनल मुकाबले में चीन को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
सम्मानित होने वाली खिलाड़ियों में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सुश्री सलीमा टेटे, सुश्री निक्की प्रधान तथा सुश्री दीपिका सोरेंग शामिल हैं।
दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल कुमार जैन ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनकी असाधारण खेल प्रतिभा और उल्लेखनीय उपलब्धि की सराहना की। उनकी इस शानदार सफलता से न केवल रेलवे परिवार, बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ा है। खिलाड़ियों के समर्पण, टीम भावना और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन ने भारतीय हॉकी को गौरवान्वित किया है।
इस सम्मान समारोह में दक्षिण पूर्व रेलवे के अपर महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व रेलवे खेल संघ (SERSA) के अध्यक्ष, प्रधान विभागाध्यक्षों सहित रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
दक्षिण पूर्व रेलवे को अपनी इन खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर गर्व है तथा रेलवे ने उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता के लिए बधाई दी।

धोनी ने आईपीएल को कहा अलविदा, अब चेन्नई सुपर किंग्स के बनेंगे मेंटर
न्यूजीलैंड ने अंतरराष्ट्रीय मैत्री फुटबॉल मैच में भारत को 5-0 से हराया
केपीएस कदमा का खेलकूद समारोह आयोजित
भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया, कोहली ने जड़ा अर्धशतक
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन वनडे के लिए भारतीय टीम में शामिल हुए आकिब नबी
नई दिल्ली में फिटनेस का उत्साह, ‘संडे ऑन साइकिल’ में जुटे 1,000 प्रतिभागी