भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को 11-1 से हराया
भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने एएचएफ जूनियर एशिया कप-2026 में अपने शानदार अभियान को जारी रखते हुए रविवार को एलीट पूल के दूसरे मुकाबले में मलेशिया को 11-1 से करारी शिकस्त दी। भारतीय टीम अब 8 सितंबर को अपने तीसरे पूल मुकाबले में जापान का सामना करेगी।
दो बार की चैंपियन और मौजूदा विजेता भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराने के बाद इस मैच में और अधिक आत्मविश्वास तथा बेहतर तालमेल का प्रदर्शन किया। भारत की ओर से सात अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल किए। भारतीय खिलाड़ियों ने इस मैच में तेज आक्रमण किया तथा पेनल्टी कॉर्नर का भी प्रभावी इस्तेमाल किया।
भारत ने मैच के पहले ही मिनट में खाता खोला। पूजा साहू ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। चौथे मिनट में पूर्णिमा यादव ने गोल कर बढ़त को 2-0 कर दिया। इसके बाद आठवें मिनट में बिनीमा धान ने गोल किया, जबकि 14वें मिनट में कृष्णा शर्मा ने भारत की बढ़त 4-0 कर दी।
दूसरे क्वार्टर में भी भारत का दबदबा कायम रहा। 17वें मिनट में पूर्णिमा यादव ने अपना दूसरा गोल किया। इसके बाद 21वें मिनट में सुखवीर कौर और 28वें मिनट में गीता यादव ने गोल किए। हाफ टाइम तक भारत 7-0 से आगे था।
तीसरे क्वार्टर में मलेशिया को 38वें मिनट में नूर मोहम्मद ने एकमात्र गोल दिलाया। हालांकि, यह गोल भारतीय टीम की लय को प्रभावित नहीं कर सका। 42वें मिनट में भारत को एक और पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे पूजा साहू ने सफलतापूर्वक गोल में बदलकर अपना दूसरा गोल पूरा किया। इसके अगले ही मिनट में सानिका चंद्रकांत माने ने गोल कर भारत की बढ़त 9-1 कर दी।
अंतिम क्वार्टर में भी भारत ने आक्रामक खेल जारी रखा। 53वें मिनट में गीता यादव ने अपना दूसरा गोल किया। इसके बाद 58वें मिनट में सानिका ने एक और गोल दागकर भारत की जीत का अंतर 11-1 कर दिया।

हार के पहले स्वाद के बाद दक्षिण अफ्रीका की जोरदार वापसी पर टेम्बा बावुमा का ध्यान केंद्रित
दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली तीन महिला हॉकी खिलाड़ियों को किया सम्मानित
एशियन खेल 2026 : परवीन हुड्डा ने 65 किलोग्राम मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण
एशियाई खेल 2026: नौकायन में मनु फ्रांसिस और प्रिंस नोबल ने जीता रजत
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीतने मैदान पर उतरेगी शुभमन गिल की ब्रिगेड
भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज का 13 सितंबर से आगाज, जानें कहां होगा लाइव प्रसारण