बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पर तीन दिन का अवकाश
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पर छुट्टी के कारण सरकारी दफ्तर 20 से 22 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। 23-24 अक्टूबर के वीकेंड के साथ इन छुट्टियों को मिलाकर कुल पांच दिन की छुट्टी हो जाएगी। सरकार ने इस फैसले की घोषणा सोमवार को की।
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, इस संबंध में जारी नोटिस में कहा गया है कि दुर्गा पूजा के लिए घोषित आम और अन्य छुट्टियों की तिथियों में बदलाव किया गया है। सरकारी दफ्तर शनिवार (17 अक्टूबर) को खुले रहेंगे। 20, 21 और 22 अक्टूबर को अवकाश रहेगा।
23 और 24 अक्टूबर को क्रमशः शुक्रवार और शनिवार है। इसका मतलब है कि सरकारी कर्मचारियों को 20 से 24 अक्टूबर तक लगातार पांच दिन की छुट्टी मिलेगी। इस बीच, सरकार ने हर साल 7 नवंबर को ‘राष्ट्रीय क्रांति और एकजुटता दिवस’ के तौर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का फैसला किया है।

प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे बालेन शाह, व्यापार और कनेक्टिविटी पर होगी अहम बातचीत
बांग्लादेश में बस ड्राइवर को जिंदा जलाया गया, 50 से ज्यादा देसी बम फेंके गए
यूक्रेन के जापोरिज्जिया क्षेत्र में रूसी हवाई हमला, 18 लोगों की मौत
आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में दूसरे दिन भी हड़ताल, 150 कर्मचारी शामिल
चक्रवाती मौसम और बाढ़ का रेलवे परिचालन पर असर, 11 जोड़ी ट्रेनों को किया गया रद्द
सीएसआईआर-एनएमएल में स्वच्छता अभियान का समापन