बैंक ऑफ बड़ौदा पर आरबीआई की बड़ी कार्रवाई नियामकीय मानकों की अनदेखी पर लगाया 63.6 लाख रुपये का जुर्माना
भारतीय रिजर्व बैंक ने नियामकीय मानकों के कुछ प्रावधानों के अनुपालन में कमी पाए जाने के कारण सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा पर 63.6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. केंद्रीय बैंक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह दंडात्मक कार्रवाई बैंक की वित्तीय स्थिति और परिचालन में पाई गई कमियों के चलते शुक्रवार को की गई है.
आरबीआई ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि 31 मार्च 2025 तक की वित्तीय स्थिति के आधार पर बैंक ऑफ बड़ौदा का वैधानिक निरीक्षण किया गया था, जिसके बाद बैंक को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. बैंक से प्राप्त जवाब और दस्तावेजों पर बारीकी से विचार करने के बाद, केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने कुछ ऋण खातों में तय की गई ब्याज दर से अधिक ब्याज वसूला था, जिसके परिणामस्वरूप यह मौद्रिक जुर्माना लगाया गया है.

68% दुर्गा पुजो के दौरान उत्सव के उपहारों की तुलना में प्रियजनों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं: टाटा टी गोल्ड अध्ययन
कोल्हान में टेक्सटाइल एवं गारमेंट पार्क की स्थापना तथा क्षेत्र को ट्रेडिंग हब के रूप में विकसित करने पर रहेगा फोकस
स्टार हेल्थ ने मानसून रोग के जोखिम के बीच झारखंड में घरेलू स्वास्थ्य देखभाल के उपयोग में चार गुना वृद्धि देखी
निकुंज अग्रवाल बने रोटरी क्लब जमशेदपुर नेक्स्टजेन के अध्यक्ष
टीडब्ल्यूयू में टाटा ग्रुप कंपनी सेक्रेट्री मीट-2026 का आयोजन
टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों को 17.5 प्रतिशत बोनस, 28 कर्मियों में बंटेंगे 13.60 लाख रुपये