टीडब्ल्यूयू में टाटा ग्रुप कंपनी सेक्रेट्री मीट-2026 का आयोजन
टाटा वर्कर्स यूनियन में टाटा ग्रुप कंपनी सेक्रेट्री मीट-2026 का आयोजन किया गया. इस दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने यूनियन व टाटा स्टील प्रबंधन के बीच औद्योगिक संबंंधों व यूनियन के सौ वर्षों के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराया।
टाटा ग्रुप के कंपनी सेक्रेट्री-पार्वतीजम कांचीराधाम की पूरी टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय का दौरा किया. प्रथम पाली में 30 डेलीगेट व दूसरी पारी में भी 30 डेलीगेट ने यूनियन कार्यालय का दौरा किया. उन्होंने यूनियन परिसर में बने पूर्व अध्यक्ष बी जी गोपाल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
टाटा वर्कर्स यूनियन के वाइस प्रेसीडेंट संजय सिंह संजीव तिवारी, असिस्टेंट सेक्रेट्री नितेश राज, श्याम बाबू व ट्रेजरर अमोद दुबे ने सभी का अभिनंदन किया. यूनियन के ऑफिस इंचार्ज-धर्मवीर कुमार सिंह ने टाटा वर्कर्स यूनियन के 100 साल के सफरनामा पर बनी एक फिल्म को वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से दिखाया. इस मौके पर टाटा कंपनी ग्रुप सेक्रेट्री टीम ने यूनियन पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों को 17.5 प्रतिशत बोनस, 28 कर्मियों में बंटेंगे 13.60 लाख रुपये
ब्रिक्स बाज़ारों में भारत का निर्यात 34% बढ़कर 19.9 अरब डॉलर हुआ
टाटा स्टील यूआईएसएल कर्मचारियों का बोनस समझौता, कल खाते में आएगी राशि
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, कहीं बढ़े पेट्रोल के दाम तो कहीं सस्ता हुआ डीजल
टाटा स्टील कलर्स दुर्घटना में घायल मजदूर को नहीं मिला सहयोग, न्याय के लिए एटक लीगल सेल पहुंचा
टीवीएस जुपिटर को मिले डुअल-टोन स्पेक्ट्रल कलर्स और नई टेक्नोलॉजी के फीचर्स