प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगों का नया जाल, फर्जी ऐप से मोबाइल हैक कर रहे अपराधी
प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर साइबर अपराधियों और हैकरों का एक नया और खतरनाक गिरोह सक्रिय हो गया है, जो सीधे तौर पर आम लोगों के मोबाइल और व्हाट्सएप को निशाना बना रहा है। वर्तमान में आवास योजना की नई सूची को लेकर ग्रामीण इलाकों में लोगों के बीच काफी उत्सुकता है। लोग अपना नाम सूची में देखने के लिए लगातार जानकारी जुटा रहे हैं। इसी उत्सुकता और मजबूरी का फायदा उठाकर साइबर ठगों ने पीएम आवास योजना के नाम से एक फर्जी एपीके (एंड्रॉयड एप्लीकेशन) फाइल तैयार की है और इसे व्हाट्सएप पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। जिले में कई लोग इसके झांसे में आ चुके हैं। फाइल पर जैसे ही कोई व्यक्ति सूची में नाम देखने के लालच में इस एपीके फाइल को अपने मोबाइल में डाउनलोड या इंस्टाल करता है, उसका मोबाइल पूरी तरह साइबर ठगों के नियंत्रण में चला जाता है। मोबाइल हैक होते ही ठग फोन में मौजूद फोटो, संपर्क सूची, वित्तीय जानकारी और निजी डेटा चुरा लेते हैं। इसके बाद पीड़ितों के व्हाट्सएप से उनके दोस्तों और रिश्तेदारों को वही खतरनाक एपीके फाइल अपने आप भेज दी जाती है, जिससे ठगी का यह चक्र लगातार बढ़ता जा रहा है।

168 करोड़ की लागत से बनने वाले गोबरसही आरओबी का काम रुका, स्टील खत्म होने से लगा ब्रेक
राजधानी और संपूर्ण क्रांति फुल, फिर भी दीवाली-छठ पर बिहार आने वालों के लिए इन स्पेशल ट्रेनों में अभी आसानी से मिल रही है सीट
भागलपुर में फर्जी शिक्षिका के नाम पर लाखों का भुगतान:छह नामजद पर FIR, हिरासत में कंप्यूटर ऑपरेटर;
एमआईटी मुजफ्फरपुर में खराब भोजन पर छात्रों का फूटा गुस्सा, प्रशासनिक भवन का घेराव
आरा में CBI के ट्रैप में डाक विभाग का रिश्वतखोरी का खेल, डाक सहायक गिरफ्तार; निरीक्षक फरार
अरवल में रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार, जमीन की मापी सुधारने के लिए मांगे थे 20 हजार