टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों को 17.5 प्रतिशत बोनस, 28 कर्मियों में बंटेंगे 13.60 लाख रुपये
टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों को वर्ष 2026 के लिए 17.5 प्रतिशत बोनस दिया जाएगा। इस बोनस से यूनियन के 28 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इनके बीच कुल 13 लाख 60 हजार रुपये का वितरण किया जाएगा। बोनस की अधिकतम राशि 68,451.60 रुपये और न्यूनतम राशि 45,246.93 रुपये निर्धारित की गई है। बोनस की राशि 1 अक्टूबर 2026 तक कर्मचारियों के बैंक खातों में भेज दी जाएगी।
गुरुवार शाम 6:30 बजे यूनियन के कॉन्फ्रेंस हॉल में बोनस की घोषणा की गई। इस दौरान महामंत्री सतीश कुमार सिंह, सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे ने यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी से टेलीफोन पर बातचीत कर उनकी स्वीकृति ली। अध्यक्ष के शहर से बाहर रहने के कारण उनकी सहमति के बाद कर्मचारियों के बीच बोनस की घोषणा की गई। बैठक में सहायक सचिव नितेश राज भी उपस्थित थे।
बोनस की घोषणा के बाद यूनियन के कर्मचारियों ने अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महामंत्री सतीश कुमार सिंह, सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे, सहायक सचिव नितेश राज समेत सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया।
पिछले साल से एक प्रतिशत कम बोनस
वर्ष 2025 में टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों को 18.5 प्रतिशत बोनस दिया गया था। उस समय कुल 12,47,994.44 रुपये का वितरण किया गया था। इस वर्ष बोनस की दर 17.5 प्रतिशत रखी गई है, जबकि कुल वितरण राशि बढ़कर 13.60 लाख रुपये हो गई है।

ब्रिक्स बाज़ारों में भारत का निर्यात 34% बढ़कर 19.9 अरब डॉलर हुआ
टाटा स्टील यूआईएसएल कर्मचारियों का बोनस समझौता, कल खाते में आएगी राशि
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, कहीं बढ़े पेट्रोल के दाम तो कहीं सस्ता हुआ डीजल
टाटा स्टील कलर्स दुर्घटना में घायल मजदूर को नहीं मिला सहयोग, न्याय के लिए एटक लीगल सेल पहुंचा
टीवीएस जुपिटर को मिले डुअल-टोन स्पेक्ट्रल कलर्स और नई टेक्नोलॉजी के फीचर्स
स्मिथ एंड जोन्स ने रसिका दुगल की विशेषता वाला नया पास्ता मसाला अभियान शुरू किया