कोल्हान में टेक्सटाइल एवं गारमेंट पार्क की स्थापना तथा क्षेत्र को ट्रेडिंग हब के रूप में विकसित करने पर रहेगा फोकस
सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 75वीं आमसभा आज चैम्बर भवन में पूर्वाह्न 11:30 बजे संपन्न हुई। आमसभा में चैम्बर की चारों उपसमितियों द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव एवं संकल्प तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 की ऑडिट रिपोर्ट को सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। इस अवसर पर चैम्बर की 75वीं आमसभा के उपलक्ष्य में एक विशेष स्मारिका का विमोचन भी किया गया, जिसमें पिछले एक वर्ष के दौरान चैम्बर द्वारा किए गए कार्यों, गतिविधियों एवं उपलब्धियों को संकलित किया गया है।
आमसभा के उपरांत पिछले दिनों मेरिन ड्राइव पर हुई सड़क दुर्घटना में मृत सार्थक अग्रवाल, पिता श्री चेतन अग्रवाल; नमन गुप्ता, पिता श्री राजीव गुप्ता; तृषा सिंह, पिता श्री रत्नेश सिंह एवं माता झारखंड सरकार की मंत्री श्रीमती दीपिका सिंह पाण्डेय; तथा वंशिका खंडेलवाल, पिता श्री पंकज खंडेलवाल की स्मृति में सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
अध्यक्ष मानव केडिया का संबोधन
आमसभा की शुरुआत अध्यक्ष मानव केडिया के स्वागत एवं अध्यक्षीय संबोधन से हुई। उन्होंने उपस्थित पूर्व अध्यक्षों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए पिछले एक वर्ष के दौरान चैम्बर की गतिविधियों में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि 74वीं आमसभा एवं चुनाव के बाद जब उन्होंने और उनके युवा साथियों ने चैम्बर की जिम्मेदारी संभाली, तो उनका उद्देश्य उद्योग एवं व्यापार के हितों के साथ-साथ जनहित से जुड़े विषयों, जैसे एयरपोर्ट, रेलवे एवं जनसुविधाओं को प्राथमिकता देना था। सदस्यों के स्वास्थ्य एवं सामाजिक सहभागिता को ध्यान में रखते हुए खेलकूद गतिविधियों को भी प्राथमिकता दी गई।
उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए चैम्बर लगातार संबंधित अधिकारियों, जियाडा एवं सरकार के समक्ष मुद्दे उठाता रहा है। राज्यभर में उद्योग एवं व्यापार के समक्ष आने वाली समस्याओं को समझने तथा साझा मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पहली बार झारखंड के 19 चैम्बरों को एक मंच पर आमंत्रित कर सिम्पोजियम का आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि चैम्बर द्वारा धालभूमगढ़ एयरपोर्ट, रेलवे सुविधाओं, कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा, व्यापार, नवाचार, स्वास्थ्य तथा जनसुविधाओं से जुड़े विषयों पर लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने चैम्बर के प्रयासों में सहयोग के लिए पुलिस के उच्चाधिकारियों, उपायुक्त, कोल्हान के डीआईजी, जियाडा तथा मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
75वीं आमसभा के अवसर पर विशेष स्मारिका का विमोचन
75वीं आमसभा के अवसर पर चैम्बर की एक विशेष स्मारिका का विमोचन किया गया। स्मारिका में पिछले एक वर्ष के दौरान चैम्बर द्वारा उद्योग, व्यापार, सामाजिक सरोकार, जनहित एवं सदस्य कल्याण के क्षेत्र में किए गए कार्यों, गतिविधियों एवं उपलब्धियों को संकलित किया गया है। इसका उद्देश्य चैम्बर की गतिविधियों एवं उपलब्धियों को सदस्यों तक पहुंचाना तथा संगठन के कार्यों का दस्तावेजीकरण करना है।
महासचिव ने प्रस्तुत किया वार्षिक प्रतिवेदन
महासचिव पुनीत कांवटिया ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि पिछले एक वर्ष के दौरान चैम्बर द्वारा व्यवसाय एवं उद्योग हित के साथ-साथ आम लोगों से जुड़े विषयों पर भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। उन्होंने कहा कि इस सत्र के दौरान जो कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें आगामी सत्र में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
इसके बाद कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की ऑडिट रिपोर्ट आमसभा के समक्ष प्रस्तुत की, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया।
चारों उपसमितियों के प्रमुख प्रस्ताव एवं संकल्प
आमसभा में चारों उपसमितियों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों एवं संकल्पों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। इनमें उद्योग एवं व्यापार के विकास, स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहन, कर व्यवस्था के सरलीकरण, औद्योगिक आधारभूत संरचना तथा जनसुविधाओं से संबंधित महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।
- व्यापार एवं वाणिज्य उपसमिति
प्रस्तुतकर्ता: उपाध्यक्ष अनिल मोदी एवं सचिव भरत मकानी
- टेक्सटाइल एवं गारमेंट पार्क: कोल्हान में टेक्सटाइल एवं गारमेंट पार्क की स्थापना तथा क्षेत्र को ट्रेडिंग हब के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार से प्रभावी पहल एवं पत्राचार करना।
- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग: कोल्हान में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा देने तथा स्थानीय उद्यमियों को सरकारी योजनाओं एवं बाजार से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास करना।
- डिजिटल व्यापार एवं साइबर सुरक्षा: ई-कॉमर्स एवं डिजिटल व्यापार की बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए स्थानीय व्यापारियों के लिए डिजिटल मार्केटिंग, ई-कॉमर्स एवं साइबर सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना।
- प्रमुख बाजारों का आधुनिकीकरण: जमशेदपुर के प्रमुख बाजारों में पार्किंग, यातायात, सफाई, प्रकाश, सुरक्षा एवं अग्निशमन जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए प्रशासन से समन्वय करना।
- व्यापारी कल्याण बोर्ड: व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन तथा व्यापारियों के लिए पेंशन, बीमा, दुर्घटना सहायता एवं ग्रुप बीमा जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाएं लागू करने की मांग सरकार से करना।
- ट्रेड लाइसेंस एवं व्यापारिक प्रक्रियाओं का सरलीकरण: ट्रेड लाइसेंस एवं अन्य व्यापारिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए संबंधित विभागों के साथ नियमित संवाद एवं समस्या समाधान शिविर आयोजित करना।
- स्थानीय एमएसएमई एवं व्यापारियों को प्रोत्साहन: सरकारी खरीद एवं स्थानीय बाजार में स्थानीय एमएसएमई और व्यापारियों को प्राथमिकता दिलाने तथा व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक पहल करना।
- सिक्का वितरण अभियान: बाजार में रेजगारी की किल्लत दूर करने के लिए लगातार सिक्का वितरण अभियान चलाना।
- कृषि उत्पादन बाजार समिति का विकास: कृषि उत्पादन बाजार समिति के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार से पत्राचार एवं समन्वय जारी रखना।

स्टार हेल्थ ने मानसून रोग के जोखिम के बीच झारखंड में घरेलू स्वास्थ्य देखभाल के उपयोग में चार गुना वृद्धि देखी
निकुंज अग्रवाल बने रोटरी क्लब जमशेदपुर नेक्स्टजेन के अध्यक्ष
टीडब्ल्यूयू में टाटा ग्रुप कंपनी सेक्रेट्री मीट-2026 का आयोजन
टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों को 17.5 प्रतिशत बोनस, 28 कर्मियों में बंटेंगे 13.60 लाख रुपये
ब्रिक्स बाज़ारों में भारत का निर्यात 34% बढ़कर 19.9 अरब डॉलर हुआ
टाटा स्टील यूआईएसएल कर्मचारियों का बोनस समझौता, कल खाते में आएगी राशि