निकुंज अग्रवाल बने रोटरी क्लब जमशेदपुर नेक्स्टजेन के अध्यक्ष
रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर नेक्स्टजेन का तीसरा स्थापना समारोह 26 सितंबर को उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (2026–27) रोटेरियन अनु नारंग, सहायक गवर्नर शिवानी गोयल व प्रमोद कुमार दुबे, और पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संदीप नारंग, ररोटl की रोनी डी’कॉस्टा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
समारोह का मुख्य आकर्षण रोटेरियन निकुंज अग्रवाल का वर्ष 2026–27 के लिए अध्यक्ष के रूप में पदग्रहण रहा, जिन्होंने पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन अनिमेष छापोलिया से यह कार्यभार संभाला। नई कार्यकारिणी में सलाहकार रोटेरियन अंजनी निधि व रोटेरियन आशीष दास, सचिव रोटेरियन सीए सौरव मूनका, कोषाध्यक्ष रोटेरियन सीए प्रियं राठौर और प्रेसिडेंट-इलेक्ट (2027–28) रोटेरियन अमन जालान शामिल हैं। इसके साथ ही कार्यकारिणी को मजबूती देने के लिए प्रमुख सदस्य के रूप में आनंद प्रकाश, ऋषभ अग्रवाल, अयान लहरी व सुमिथ सुकुमारन को शामिल किया गया है।
समारोह के दौरान युवाओं को रोटरी क्लब से जुड़ने, अपने विचार साझा करने और समाज में सकारात्मक बदलाव का हिस्सा बनने के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया गया। क्लब ने आने वाले वर्ष में समाज सेवा, बंधुत्व और युवा सहभागिता पर केंद्रित नई पहलों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

टीडब्ल्यूयू में टाटा ग्रुप कंपनी सेक्रेट्री मीट-2026 का आयोजन
टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों को 17.5 प्रतिशत बोनस, 28 कर्मियों में बंटेंगे 13.60 लाख रुपये
ब्रिक्स बाज़ारों में भारत का निर्यात 34% बढ़कर 19.9 अरब डॉलर हुआ
टाटा स्टील यूआईएसएल कर्मचारियों का बोनस समझौता, कल खाते में आएगी राशि
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, कहीं बढ़े पेट्रोल के दाम तो कहीं सस्ता हुआ डीजल
टाटा स्टील कलर्स दुर्घटना में घायल मजदूर को नहीं मिला सहयोग, न्याय के लिए एटक लीगल सेल पहुंचा