केरल समाजम मॉडल स्कूल में प्री-प्राइमरी के बच्चों ने मनाया रेड कलर डे
केरल समाजम मॉडल स्कूल के प्री-प्राइमरी विंग में रेड कलर डे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नन्हे बच्चों को लाल रंग के महत्व से परिचित कराना तथा उनकी संवाद क्षमता, आत्मविश्वास, शब्दावली और आत्म-अभिव्यक्ति का विकास करना था।
इस अवसर पर बच्चे लाल रंग की आकर्षक पोशाक पहनकर विद्यालय पहुंचे और विभिन्न रोचक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘स्पीक-अप एक्टिविटी’ रही, जिसमें प्रत्येक बच्चे ने अपनी पसंद की लाल रंग की किसी वस्तु पर आत्मविश्वास के साथ पाँच पंक्तियां प्रस्तुत कीं। बच्चों के उत्साहपूर्ण प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया। इस आयोजन के माध्यम से बच्चों में रंगों की पहचान, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर आनंदमय और शिक्षाप्रद वातावरण से सराबोर रहा।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्राचार्या रीना बनर्जी, प्रधानाध्यापिका सुजाता सिंह एवं समन्वयक जसविंदर कौर के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग और प्रोत्साहन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एलबीएसएम कॉलेज में भारतेंदु साहित्य उत्सव संपन्न
उधमपुर में दो आतंकवादी ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद
मिथिला सांस्कृतिक परिषद ने मनाया स्थापना दिवस
Gulmohur StartUp Studio की अनूठी पहल: ‘कचरे से कारीगरी’ कर छात्रों ने बनाए 100 से अधिक उपहार
मारपीट के 24 घंटे के अंदर घूसकांड में BDO गिरफ्तार, ले रहे थे 75 हजार
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ‘पॉर्न ऐप’ का झांसा देकर साइबर धोखाधड़ी