झारखंड पुलिस के सामने 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण; ₹39 लाख के इनामी 6 नक्सली भी शामिल
झारखंड की राजधानी रांची में 16 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया, जिनमें 39 लाख रुपये का कुल इनाम रखने वाले 6 मुख्य नक्सली शामिल हैं. सरेंडर करने वालों में प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) का क्षेत्रीय समिति सदस्य संतोष महतो उर्फ वासुदेव दा शामिल है, जो 128 मामलों में वांछित था और उस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था. इसके अलावा 10 लाख रुपये के इनामी जोनल कमेटी सदस्य चंदन लोहरा सहित पांच महिला कैडर भी इस समूह का हिस्सा थीं.
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने पुलिस के सामने 6 इंसास राइफल, 2 एके-47, एक एचके-33, एक यूएस कार्बाइन और एक एम-16 राइफल सहित 38 मैगजीन और 1,562 जिंदा कारतूस जमा कराए. झारखंड की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा ने इसे राज्य पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता करार दिया और दोहराया कि प्रशासन राज्य से उग्रवाद को पूरी तरह खत्म करने और झारखंड को अपराध-मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

झारखंड के कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को मिलेगी बड़ी राहत, हर कैंपस में स्थापित होगा हेल्थ सेंटर
विस्थापितों के आंदोलन से बीएसएल (BSL) का कामकाज प्रभावित, हाईकोर्ट की प्रशासन को दो-टूक चेतावनी
रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज पहुंचेंगे रांची, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल
झारखंड की आदिवासी महिला फूल कुमारी की सफलता 100 चूजों से शुरू किया कारोबार, अब सालाना 2.23 लाख रुपये की शुद्ध कमाई
झारखंड में डॉक्टरों ने विरोध-प्रदर्शन की घोषणा, दुर्गा पूजा के बाद काम बंद करने की चेतावनी