सिक्स-लेन पुल पर शराब लदे सीएनजी टेंपो में लगी आग:इंजन गर्म होने से जला वाहन, चालक ने कूदकर बचाई जान
वैशाली में कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल पर शुक्रवार को शराब ले जा रहे सीएनजी टेंपो में आग लग गई। रुस्तमपुर थाना क्षेत्र में पाया नंबर 3 और 4 के बीच हुई घटना में चालक टेंपो से कूदकर बच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा वाहन लपटों से घिर गया।
टेंपो में आग लगने के बाद पुल पर दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। इसे देखकर पुल से गुजर रहे लोगों ने अपने वाहन रोक दिए। इससे कुछ देर के लिए जाम लग गया और दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
सूचना मिलने पर रुस्तमपुर थाने की पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस की जांच में सामने आया कि टेंपो से शराब की तस्करी की जा रही थी। तस्कर राघोपुर से पटना जा रहा था। शराब टेंपो के इंजन के पास छिपाकर रखी गई थी। पुलिस के मुताबिक, इंजन गर्म होने के कारण आग लगी और देखते ही देखते पूरे टेंपो में फैल गई। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक टेंपो पूरी तरह जल चुका था। पुलिस जले हुए टेंपो को जब्त कर थाने ले गई है। थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। जांच में शराब तस्करी की बात सामने आई है। पुलिस अब चालक, टेंपो मालिक और शराब तस्कर की पहचान करने में जुटी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में सभी संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

MLA मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने और धमकाने के आरोप, तेज प्रताप ने सरकार से की जांच की मांग
मुजफ्फरपुर में छठ महापर्व में खाली मकान की रखवाली के लिए 150 से अधिक लोगों ने बुक किए निजी गार्ड
62 किलो चांदी लूट का पर्दाफाश, दरभंगा भाजपा नगर महामंत्री समेत पांच गिरफ्तार
पटना में डाकबंगला चौराहे के पास दुकान में लगी आग:बिल्डिंग में करीब 100 दुकानें; हाइड्रॉलिक गाड़ी लेकर पहुंची फायर ब्रिगेड
गंगा में आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
2.48 लाख की फेक करेंसी का मामला: औरंगाबाद में NIA की रेड, जेल में बंद तस्करों के घर खंगाले