फैमिली स्कूटर खरीदने का प्लान? TVS Jupiter 125 की ये 5 खूबियां बनाएंगी इसे खास
देश में 125cc स्कूटर सेगमेंट की मांग लगातार बढ़ रही है। अब ग्राहक ऐसा फैमिली स्कूटर चाहते हैं जो सिर्फ दिखने में आकर्षक न हो, बल्कि माइलेज, स्पेस और कम्फर्ट के मामले में भी बेहतर साबित हो। TVS Jupiter 125 को भी इसी जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी ने इसमें कई ऐसे प्रैक्टिकल फीचर्स दिए हैं, जो इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल, ऑफिस आने-जाने और फैमिली राइड के लिए उपयोगी बनाते हैं। अगर आप भी अपने परिवार के लिए नया 125cc स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो TVS Jupiter 125 की इन खासियतों के बारे में जानना जरूरी है।
TVS Jupiter 125 की सबसे बड़ी खासियत इसका बड़ा बूट स्पेस है। कंपनी ने इसमें 33 लीटर की अंडर-सीट स्टोरेज क्षमता दी है। यह स्टोरेज स्पेस रोजाना के इस्तेमाल को काफी आसान बना देता है। इसमें दो फुल-फेस हेलमेट रखने के साथ ऑफिस बैग, ग्रॉसरी का सामान, रेनकोट या लैपटॉप बैग जैसी चीजें भी रखी जा सकती हैं। यही वजह है कि यह स्कूटर डेली कम्यूट के साथ-साथ शॉपिंग और फैमिली इस्तेमाल के लिए भी काफी प्रैक्टिकल बन जाता है।
इस स्कूटर की दूसरी खासियत इसका फ्यूल टैंक लेआउट है। TVS ने फ्यूल टैंक को फ्लोरबोर्ड के नीचे रखा है और इसका फ्यूल फिलर कैप आगे की तरफ डैशबोर्ड पर दिया गया है। इससे पेट्रोल भरवाते समय सीट उठाने की जरूरत नहीं पड़ती। फ्यूल टैंक की

रक्षा उत्पादन 1.80 लाख करोड़ के करीब,निर्यात 39 हजार करोड़ तक पहुंचा: राजनाथ सिंह
प्याज ने बढ़ाई महंगाई की टेंशन, 59% चढ़े दाम; राहत के लिए कांदा एक्सप्रेस
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी स्थिरता, पटना-रांची समेत जानें अपने शहर का नया रेट
वित्तीय तैयारियों में वृद्धि के साथ भारतीय तेजी से चुन रहे हैं अधिक जीवन बीमा कवर
ग्राहकों की मांग पर यामाहा ने फिर पेश किए मोटोजीपी एडिशन
देवघर मेला में शोर मशाल अभियान के साथ ग्रामीण नवाचार पर एवरेडी ने दांव