बिहार में घूसखोर अधिकारी का गजब शौक! रिश्वत में मांगी 37000 की वॉशिंग मशीन, विजिलेंस ने नौकर के साथ दबोचा
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने समस्तीपुर के रोसड़ा की डीसीएलआर (भूमि सुधार उप-समाहर्ता) कंचन कुमारी झा को घरेलू नौकर सुमित कुमार के साथ दो लाख नकद और 37 हजार की नई वॉशिंग मशीन घूस लेते हुए गुरुवार को सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद निगरानी की टीम ने उनके सरकारी आवास की तलाशी ली जिसमें 13 लाख 82 हजार रुपये अतिरिक्त नकद राशि भी बरामद हुई। घरेलू नौकर डीसीएलआर के दलाल के रूप में काम करता था। इस तरह कुल 15 लाख 82 हजार रुपये और वॉशिंग मशीन बरामद किया गया। समस्तीपुर के विभूतिपुर के रहने वाले मनोज कुमार ने निगरानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपित डीएसएलआर और घरेलू नौकर के द्वारा भूमि विवाद के मामले में परिवादी के पक्ष में फैसला देने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है। निगरानी ब्यूरो ने सत्यापन में रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण सही पाया। इसके बाद निगरानी डीएसपी नरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में धावादल का गठन किया जिसने रंगेहाथ महिला अधिकारी और उसके घरेलू नौकर को रोसड़ा के वार्ड संख्या 24 स्थित सरकारी आवास पर दो लाख नकद और नई वॉशिंग मशीन के साथ गिरफ्तार कर लिया।
वॉशिंग मशीन सैमसंग कंपनी की है। अभियुक्तों से पूछताछ के बाद उन्हें मुजफ्फरपुर के निगरानी के विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस मामले का अग्रतर अनुसंधान जारी है।

एफटीएस ने किया सेल का आयोजन, मात्र 20 रुपये में उपलब्ध वस्तुओं की खरीदारी को लेकर बच्चों एवं अभिभावकों में दिखा उत्साह
डीसी कार्यालय पहुंचे पुड़ीहासा के ग्रामीण, अभियंता और संवेदक के लोगो पर पैसे लेकर रास्ता छोड़ने व धमकी देने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल में नशा मुक्ति और मौखिक स्वास्थ्य पर जागरूकता सत्र
जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिता
टीबीईएम असेसमेंट टीम ने किया टाटा वर्कर्स यूनियन का दौरा
जमशेदपुर में जुटेंगे देशभर के प्लास्टिक सर्जन