दिल्ली का किराया ₹5000, यूपी के लिए ₹6000 में मिली बस; मुजफ्फरपुर में छठ के बाद परदेश लौटने वालों से वसूली
छठ महापर्व खत्म होने के बाद लोगों का रोजी-रोटी के जुगाड़ में परदेश जाना शुरू हो गया है। पर्व में घर आना पीड़ादायक तो था ही बसों से परदेश जाना भी आसान नहीं है।
बस का सफर महंगा व तकलीफदेह साबित हो रहा है। परदेश जाने का रास्ता निजी व पथ परिवहन निगम की बसे हैं। निजी बसों में किराये में मनमानी व भीड़ का सामना करना पड़ रहा है।
बैरिया बस स्टैंड, भगवानपुर चौक, सुधा डेयरी के पास दरभंगा मोड़ आदि जगहों से दिल्ली आदि के लिए बसों का तांता लगा है। मुजफ्फरपुर से रवाना होने वाली बसों में सीट से ज्यादा यात्री नजर आ रहे हैं।
अधिकतर बसें ओवरलोड चल रही हैं। दरभंगा मोड़ के पास दिल्ली के लिए बस में रवाना होने वाले जीरोमाइल चौक के सुरेश ठाकुर ने बताया कि सीट के लिए 4000 रुपये देने पड़े। पत्नी के साथ यूपी जा रहे मनोज साह ने कहा डबल स्लीपर में 6000 देकर सीट बुक की है।
दिल्ली समेत अन्य राज्य के लिए बिहार राजपथ परिवहन निगम के अंडरटेकन बसों का परिचालन शुरू किया है। इनमें सफर के लिए ऑनलाइन बुकिंग होने से यात्रियों को राहत मिली है।
जानकारी के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक इन बसों में ऑनलाइन बुकिंग की संख्या अधिक है। यात्रियों की सुविधा के लिए निगम के अंडरटेकन 17 बसें प्रतिदिन दिल्ली जा रही हैं।
छठ से पूर्व इन बसों में मुजफ्फरपुर से जाने वालों की संख्या कम थी। पर्व खत्म होने के बाद इनमें यात्रियों की भीड़ देखी जा रही है। अंडरटेकर व सरकारी बसों का किराया तय किया है। अधिक किराया नहीं लिया जाए इसको लेकर निगम के अधिकारी मानीटरिंग व निरीक्षण भी कर रहे हैं। पर्व को लेकर निजी बसों की संख्या में भी इजाफा
मुजफ्फरपुर से दिल्ली करीब 60 से 65 बसों का परिचालन प्रतिदिन हो रहा है। इनमें किराये को लेकर मनमानी की स्थिति है। यात्रियों की जरूरत को देखते हुए किराया तय किया जा रहा है।
स्लीपर का 4500 से 5000 वसूल रहे है। इसके बाद भी यात्री को स्लीपर नहीं मिल पा रहा है। आमदिनों में यह किराया 2000 से 2500 तक ही होता है।
विदित हो कि मुजफ्फरपुर से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व गुजरात में काम करते हैं। अकेले मुजफ्फरपुर जिले से हर साल छठ में 50 हजार से ज्यादा प्रवासी घर लौटते हैं। पर्व खत्म होने के बाद वापस परदेश जाते हैं। निजी बसों में किराये में मनमानी रोकने को अधिकारी सुस्त हैं। प्रशासन की ओर से इन बसों में औचक निरीक्षण व जांच की कोई व्यवस्था नजर नहीं आती। अधिकतर इंटर स्टेट निजी बसों का परिचालन टूरिस्ट परमिट पर हो रहा है।
परिवहन विभाग ऐसी बसों के परमिट आदि की जांच की बात तो कर रहा, लेकिन कितने पर कार्रवाई हुई यह अधिकारी बताने की स्थिति में नहीं हैं।
कई राज्यों की सीमाओं को पार कर इंटर स्टेट बसों का परिचालन होता है। इन सीमाओं पर भी इन बसों की जांच की औपचारिकता पूरी की जाती है।

मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल में 98 बंदियों ने मनाई छठ:
सिक्स-लेन पुल पर शराब लदे सीएनजी टेंपो में लगी आग:इंजन गर्म होने से जला वाहन, चालक ने कूदकर बचाई जान
MLA मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने और धमकाने के आरोप, तेज प्रताप ने सरकार से की जांच की मांग
मुजफ्फरपुर में छठ महापर्व में खाली मकान की रखवाली के लिए 150 से अधिक लोगों ने बुक किए निजी गार्ड
62 किलो चांदी लूट का पर्दाफाश, दरभंगा भाजपा नगर महामंत्री समेत पांच गिरफ्तार
पटना में डाकबंगला चौराहे के पास दुकान में लगी आग:बिल्डिंग में करीब 100 दुकानें; हाइड्रॉलिक गाड़ी लेकर पहुंची फायर ब्रिगेड