LPG e-KYC की डेडलाइन नजदीक, नहीं कराया तो प्रभावित हो सकती है गैस सेवा; घर बैठे ऐसे करें KYC
धनबाद जिले के घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने समय रहते एलपीजी बायोमेट्रिक ई-केवाईसी पूरी नहीं कराई, तो आने वाले दिनों में गैस बुकिंग में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन के तहत सभी पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बायोमेट्रिक ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी है। इसी को लेकर सोमवार को धनबाद की विभिन्न गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर उपभोक्ताओं से 15 अगस्त तक हर हाल में KYC प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।
गैस वितरक शांतनू चंद्रा ने बताया कि जिले में आधे से अधिक उपभोक्ता अपना सत्यापन करा चुके हैं, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में ग्राहक बाकी हैं। उन्होंने कहा कि तय समय सीमा के बाद बिना ई-केवाईसी वाले उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के दौरान तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य फर्जी कनेक्शनों की पहचान करना और सब्सिडी वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाना है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए गैस एजेंसियों की ओर से कई विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं।
ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए ऑनलाइन ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके अलावा वे नजदीकी गैस एजेंसी पहुंचकर अंगूठे के निशान से बायोमेट्रिक सत्यापन भी करा सकते हैं। गैस कंपनियों के प्रतिनिधि घर-घर जाकर भी उपभोक्ताओं का सत्यापन कर रहे हैं। शहर से बाहर रहने वाले ग्राहक ऑनलाइन माध्यम से समय पर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
इंडेन एलपीजी उपभोक्ता स्मार्टफोन के जरिए घर बैठे मुफ्त में बायोमेट्रिक ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें मोबाइल में इंडियन ऑयल वन ऐप और आधार फेस आरडी ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप में दिए गए निर्देशों के अनुसार चेहरे का स्कैन कर प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
इसके अलावा उपभोक्ता ऑनलाइन माध्यम से या डिलीवरी कर्मी और गैस वितरक से संपर्क कर भी बायोमेट्रिक सत्यापन करा सकते हैं।

फंदे से झूलता मिला छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस
ED ने झारखंड राज्य सहकारी बैंक ‘धोखाधड़ी’ मामले में 7 जगहों पर छापेमारी की
झारखंड में चार दिनों के लिए बारिश का अलर्ट
झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: तीन दिनों तक झमाझम बारिश के आसार, सभी जिलों में वज्रपात का अलर्ट
अब झारखंड में नहीं भटकेगा एक भी मरीज! स्वास्थ्य विभाग की नई व्यवस्था से 4 घंटे के भीतर मिलेगा ब्लड
राशन व्यवस्था के लिए ₹172.73 करोड़ जारी किए गए