जन नायकन बॉक्स ऑफिस 300 करोड़ क्लब में शामिल होने की कगार पर थलपति विजय की फिल्म
थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ अपने दूसरे वीकेंड में दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखे हुए है। फिल्म ने अपने दूसरे वीकेंड में करीब ₹27.25 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसमें अकेले रविवार की कमाई लगभग ₹12.75 करोड़ रही। इस मजबूत पकड़ के साथ भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹206 करोड़ तक पहुंच गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो 10 दिनों में फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन ₹91 करोड़ हो चुका है। इसके साथ ही ‘जन नायकन’ का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹297 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुका है और यह बेहद जल्द ₹300 करोड़ क्लब में प्रवेश करने वाली है। ट्रेड विश्लेषकों का अनुमान है कि अगर आने वाले दिनों में फिल्म की रफ्तार इसी तरह बनी रही, तो यह अपने लाइफटाइम रन में दुनिया भर में ₹335 करोड़ से अधिक का शानदार कारोबार कर सकती है।

अभिनेता संजय दत्त के लिए सलमान खान का भावुक पोस्ट
साइबर ठगी का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी
अमिताभ बच्चन ने किया KBC के नए सीजन का धमाकेदार आगाज
दमदार किरदारों से पहचान बनाना चाहती है अभिनेत्री बरखा सिंह
पिता को लेकर राम कपूर ने शेयर किया भावुक अनुभव
जैस्मिन भसीन शादी से जुड़े सवालों पर भड़की , कहा कि लोगों को अपने काम से काम रखना चाहिए