झारखंड के 19 जिलों में छह को आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवा का अलर्ट
झारखंड के 19 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने, गर्जन और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। यह जानकारी मौसम विभाग ने सोमवार को दी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर और पश्चिमी जिले पलामू गढ़वा लातेहार चतरा, लोहरदगा और कोडरमा जिलों को छोड़ शेष जिलों में गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। हालांकि छह मई के बाद राज्य भर में मौसम साफ होने की सम्भावना है।
मौसम साफ होते ही फिर से तापमान में वृद्धि होने लगेगी। वहीं पिछले 24 घंटा के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान धनबाद के पुटकी में 57 मिमी रिकॉर्ड की गई। इस दौरान सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 39.1 डिग्री और सबसे कम तापमान लोहरदगा में 18.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड लिया गया।
सोमवार को रांची में तापमान 32.5, जमशेदपुर में 33.5, डाल्टेनगंज में 37 डिग्री, बोकारो में 34.1 और चाईबासा में 34.8 अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

झारखंड में शिक्षा को बढ़ावा, 765 स्कूलों को प्लस टू में अपग्रेड करने की मंजूरी
झारखंड IMD ने बारिश और तेज़ हवाओं के लिए अलर्ट जारी किया
झारखंड में सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच गोलीबारी
झारखंड के छह ज़िलों में आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हुई
झारखंड राज्यसभा चुनाव दो सीटों के लिए मतदान जारी, क्रॉस वोटिंग की आशंकाओं के बीच एनडीए और इंडिया ब्लॉक में कड़ा मुकाबला
राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात