पाकिस्तान के रक्षामंत्री के बाद अब सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार का ‘एक्स’ अकाउंट बैन
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल और भी गहरा गया है। इस घटनाक्रम के बीच भारत सरकार ने पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार का एक्स अकाउंट भारत में प्रतिबंधित कर दिया है। उनके प्रोफाइल से तस्वीर और कवर फोटो भी हटा दी गई है।इससे पहले, 30 अप्रैल की रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अताउल्लाह तरार ने दावा किया था कि पाकिस्तान को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली है कि भारत पहलगाम हमले के जवाब में अगले 24 से 36 घंटे के भीतर पाकिस्तान पर सैन्य कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भारत ऐसा कोई कदम उठाता है, तो पाकिस्तान उसका करारा जवाब देगा।भारत द्वारा यह कार्रवाई केवल सूचना मंत्री तक सीमित नहीं रही। इससे पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट को भी भारत में ब्लॉक किया गया था।

नेपाल के इस्कॉन गुरुकुल में शर्मनाक कांड: 8 साल की बच्ची से यौन शोषण के बाद 8 कर्मचारी बर्खास्त, सीबीआई की मदद तलब
पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस पर लगी रोक 24 अक्टूबर तक बढ़ाई
“खनिज हमारा, अधिकार तुम्हारा नहीं चलेगा”, केंद्र की नीतियों के खिलाफ 19 सितंबर को पोटका विधानसभा की एक एक जनता करेगी प्रदर्शन : संजीव सरदार
रेत और दलदल में तबाही के निशान… अपनों की तलाश के बीच जिंदगी दोबारा बसाने की जंग
भागलपुर विश्वविद्यालय के क्लर्क ने गलत तरीके से बढ़वाया वेतन, अब जांच पूरी होने तक नहीं मिलेगी सैलरी
कावड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, नीलकंठेश्वर महादेव का हुआ जलाभिषेक