जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन ने एआईएमए नेशनल मैनेजमेंट कन्वेंशन 2026 में उपविजेता का स्थान हासिल किया
जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन (जेएमए) ने नई दिल्ली में आयोजित एआईएमए नेशनल मैनेजमेंट कन्वेंशन 2026 में कैटेगरी III – लोकल मैनेजमेंट एसोसिएशंस में उपविजेता का स्थान हासिल किया। यह सम्मान पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान जेएमए के प्रदर्शन के लिए दिया गया है। यह सम्मान वर्ष के दौरान मैनेजमेंट डेवलपमेंट, प्रोफेशनल लर्निंग, इंडस्ट्री-एकेडेमिया एंगेजमेंट, नॉलेज शेयरिंग और मैनेजमेंट प्रतियोगिताओं के क्षेत्र में जेएमए की विभिन्न पहलों को मान्यता देता है।
जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट और टाटा स्टील, जमशेदपुर के वाइस प्रेसिडेंट – ऑपरेशंस, चैतन्य भानु ने कहा कि यह सम्मान जेएमए के सदस्यों, प्रबंध समिति, कॉरपोरेट पार्टनर्स और शैक्षणिक संस्थानों के सामूहिक प्रयासों की पहचान है। वित्तीय वर्ष के दौरान, जेएमए ने कई कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स, मैनेजर्स, छात्रों व शैक्षणिक संस्थानों को एक मंच पर लाया गया। इन पहलों के माध्यम से कॉरपोरेट और शिक्षा जगत के बीच साझेदारी को भी मजबूत किया गया।
राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान क्षेत्र में बेहतर मैनेजमेंट, नेतृत्व क्षमता और प्रोफेशनल विकास को बढ़ावा देने के लिए जेएमए के निरंतर प्रयासों को रेखांकित करता है।

देश में सबसे पहले महाकाल के आंगन में शुरू होगा दीपोत्सव
दिव्यांग अभ्यर्थियों के हक में हाईकोर्ट का फैसला, 3 सेकंड की देरी को आधार बनाकर नियुक्ति रद्द करने पर लगाई रोक
जिला प्रशासन की पहल से अनाथ बच्चे को मिला परिवार का स्नेह और संरक्षण, उपायुक्त ने दत्तक मां को सौंपा बच्चा
टाटा स्टील यूआईएसएल की ‘रिलाइफ’ पहल, अनपुयोगी घरेलू वस्तुओं को मिलेगा नया जीवन
वाराणसी में गंगा के ऊपर आसमान में वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने दिखाया करतब
दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा बदलाव, श्रीलंका के दिग्गज चमिंडा वास बने तेज गेंदबाजी कोच