भारतीय रेलवे ने वैष्णो देवी यात्रा को बनाया सुविधाजनक
माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर है। रेलवे ने एक बार फिर जम्मू-तवी तक दो महत्वपूर्ण ट्रेनों टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस और संबलपुर एक्सप्रेस का संचालन शुरू कर दिया है। बता दें कि पहले ये ट्रेनें केवल अमृतसर तक ही सीमित थीं, लेकिन अब रीमॉडलिंग कार्य पूरा होने के बाद इनका सफर दोबारा जम्मूतवी स्टेशन तक बढ़ा दिया गया है। रीमॉडलिंग के चलते थी अस्थायी परेशानी
रेलवे द्वारा नवंबर 2024 में जम्मू यार्ड में रीमॉडलिंग कार्य शुरू किया गया था, जिसके चलते 16 नवंबर से ट्रेन संख्या 18309/18310 (संबलपुर एक्सप्रेस) और 18101/18102 (टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस) का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया था। इससे यात्रियों को जम्मू जाने के लिए अमृतसर में ट्रेन बदलनी पड़ती थी, जिससे यात्रा में असुविधा होती थी। अब अमृतसर से आगे भी मिलेगी सीधी सुविधा करीब साढ़े पांच महीने के बाद रेलवे ने दोनों ट्रेनों का संचालन पुनः जम्मू तवी तक शुरू कर दिया है। अब यात्रियों को अमृतसर में ट्रेन बदलने की आवश्यकता नहीं होगी और वे सीधे जम्मू पहुंच सकेंगे।सोनीपत स्टेशन पर भी रुकेंगी ट्रेनें आपको बता दें कि संबलपुर एक्सप्रेस एक दिन और टाटानगर एक्सप्रेस दूसरे दिन चलती है। ये दोनों ट्रेनें सुबह 5:12 बजे और रात 10:10 बजे दो मिनट के लिए सोनीपत स्टेशन पर रुकती हैं। अब ये ट्रेनें जम्मू तक चलेंगी, जिससे यात्रियों को अमृतसर से आगे जाने के लिए ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस फैसले से माता वैष्णो देवी के भक्तों को बड़ी राहत मिली है और अब उनकी यात्रा अधिक सुविधाजनक और सुगम हो गई है।

देश में सबसे पहले महाकाल के आंगन में शुरू होगा दीपोत्सव
दिव्यांग अभ्यर्थियों के हक में हाईकोर्ट का फैसला, 3 सेकंड की देरी को आधार बनाकर नियुक्ति रद्द करने पर लगाई रोक
जिला प्रशासन की पहल से अनाथ बच्चे को मिला परिवार का स्नेह और संरक्षण, उपायुक्त ने दत्तक मां को सौंपा बच्चा
टाटा स्टील यूआईएसएल की ‘रिलाइफ’ पहल, अनपुयोगी घरेलू वस्तुओं को मिलेगा नया जीवन
वाराणसी में गंगा के ऊपर आसमान में वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने दिखाया करतब
दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा बदलाव, श्रीलंका के दिग्गज चमिंडा वास बने तेज गेंदबाजी कोच