क्या वोटर लिस्ट में आपका नाम है? जमशेदपुर में 3.95 लाख मतदाताओं का सत्यापन बाकी, जानें पूरी प्रक्रिया
पूर्वी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं का भौतिक सत्यापन नहीं हो पाया है। अभियान के दौरान सामने आए आंकड़ों के अनुसार जिले के 3,95,439 मतदाताओं का सत्यापन बाकी रह गया है। अगर आपका नाम भी वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं है या सत्यापन नहीं हो पाया है, तो चुनाव आयोग ने नाम जोड़ने और मतदाता सूची में सुधार कराने का एक और अवसर दिया है।
जिला प्रशासन ने बताया कि जो मतदाता किसी वजह से मतदान केंद्र पर पहुंचकर सत्यापन नहीं करा सकते, वे ऑनलाइन प्रक्रिया का सहारा ले सकते हैं। वोटर हेल्पलाइन ऐप और चुनाव आयोग के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से फॉर्म-6 और फॉर्म-8 जमा किया जा सकता है। आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेजों को भी ऑनलाइन अपलोड करने की सुविधा उपलब्ध है। खास तौर पर 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की गई है।
वर्तमान प्रारूप मतदाता सूची के मुताबिक पूर्वी सिंहभूम में कुल 15,11,805 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 7,52,533 पुरुष, 7,59,206 महिला, 66 थर्ड जेंडर और 13,441 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले के कुल 19,07,244 मतदाताओं की जांच की गई। इनमें 5.57 लाख से अधिक मतदाताओं ने खुद अपना सत्यापन कराया, जबकि 7.53 लाख से अधिक मतदाताओं का सत्यापन उनके परिजनों के माध्यम से किया गया।
इसके बावजूद 3,95,439 मतदाताओं का भौतिक सत्यापन नहीं हो सका। आंकड़ों के मुताबिक 1,83,558 मतदाता अनुपस्थित या अनुपलब्ध पाए गए। वहीं 1,45,462 मतदाता स्थायी रूप से दूसरे स्थान पर जा चुके हैं। 49,448 मतदाता मृत पाए गए, जबकि 13,589 मतदाता पहले से ही नामांकित थे। इसके अलावा 3,382 मतदाता अन्य श्रेणी में रखे गए हैं। मैपिंग प्रक्रिया में 2,00,928 मतदाताओं का नाम मैप नहीं हो सका है।
मतदाता सूची में नाम जोड़ने या किसी तरह का संशोधन कराने के लिए चुनाव आयोग ने आगे की तारीखें भी जारी कर दी हैं। 22 और 23 अगस्त 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ फिर से मौजूद रहेंगे। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक चलेगी। 15 अगस्त 2026 को पंचायत भवनों और शहरी वार्डों में ग्राम सभा एवं बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 25 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक डोर-टू-डोर सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से संबंधित जानकारी का सत्यापन करेंगे। इसके बाद 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
नया नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरना होगा। ऐसे पात्र नागरिक जो 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, वे घोषणा-पत्र के साथ फॉर्म-6 जमा कर सकते हैं। वहीं, मतदाता सूची में नाम, पता या अन्य जानकारी में सुधार कराने के लिए फॉर्म-8 का इस्तेमाल किया जाएगा। बूथ बदलने या पूरे परिवार के सदस्यों का नाम एक ही नजदीकी मतदान केंद्र पर स्थानांतरित कराने के लिए भी फॉर्म-8 भरा जा सकता है।
9 अगस्त को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए थे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 54 से 65 तक का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान बीएलओ की ओर से किए जा रहे कार्यों और मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उपायुक्त ने जिले के सभी पात्र युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम जरूर दर्ज कराएं।

वंदे भारत एक्सप्रेस से पहली बार जीवित हृदय का सफल परिवहन, भारतीय रेल ने रचा इतिहास
गया जंक्शन पर गंगा-सतलज एक्सप्रेस में उठी चिंगारी; त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा
एनएचईएस में निवेश समारोह आयोजित, छात्र परिषद ने ली नेतृत्व की शपथ
केरल समाजम मॉडल स्कूल में प्री-प्राइमरी के बच्चों ने मनाया रेड कलर डे
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का दो दिवसीय अधिवेशन का समापन, आगामी 5 वर्षों का मिशन रोडमैप हुए तैयार
सेबी की बड़ी कार्रवाई पंद्रह शोध विश्लेषकों का पंजीकरण किया रद्द, जरूरी नवीनीकरण शुल्क न भरने पर नियामक ने उठाया कद