वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ समय बिताकर ब्रह्मर्षि महिलाओं ने बांटी खुशियां
ब्रह्मर्षि विकास मंच महिला इकाई, दस नंबर बस्ती की ओर से साकची स्थित वृद्धाश्रम (ओल्ड एज होम) में सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला इकाई की सदस्यों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को नाश्ता कराया और उनका हालचाल जाना।
इस दौरान महिलाओं ने बुजुर्गों के साथ आत्मीय समय बिताया और उनके सुख-दुख को साझा किया। महिला इकाई की अध्यक्ष रूमा कुमारी एवं महासचिव प्रशंसा कुमारी के नेतृत्व में सदस्यों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उनके सुख-दुख में सहभागी बनना समाज का नैतिक दायित्व है। ऐसे सेवा कार्यों से समाज में प्रेम, सम्मान और मानवता की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, सहयोग और संस्कार की परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

हिल टॉप स्कूल में तीन दिवसीय जंबोरी 2026 का शुभारंभ
वापसी करने वाले यात्रियों के लिए DMRC का बड़ा कदम, अब सुबह सवा पांच बजे से मिलेगी मेट्रो
उपायुक्त व वरीय पुलिस अधीक्षक ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश
मिर्जापुर रेल प्रोजेक्ट : तीसरी लाइन का काम चल रहा था, अचानक धंस गई मिट्टी
धनतेरस पर जमशेदपुर में 500 करोड़ के पार रहने का अनुमान: कैट
होंडा बनी देश की नंबर-1 टू-व्हीलर कंपनी, हीरो मोटोकॉर्प से छिन गया शीर्ष ताज