जमशेदपुर में बैंक कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य दिवस की मांग
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य दिवस की मांग को लेकर गुरुवार को लौह नगरी जमशेदपुर में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला बैंक कर्मियों के साथ-साथ जेन-जेड पीढ़ी के कर्मचारियों ने भी भागीदारी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य दिवस की मांग पिछले 11 वर्षों से लंबित है। उनका कहना है कि बैंकिंग क्षेत्र में तेजी से डिजिटलाइजेशन होने के बावजूद सरकार इस मांग पर निर्णय नहीं ले रही है। वहीं, DFS, RBI, NABARD, LIC, GIC, आयकर विभाग सहित केंद्र सरकार के कई कार्यालयों में पहले से ही पांच दिवसीय कार्य दिवस लागू है।
प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने सरकार से बैंकिंग क्षेत्र में भी पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि इससे कर्मचारियों को बेहतर कार्य-जीवन संतुलन के साथ-साथ बैंकिंग सेवाओं की कार्यक्षमता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। सभा को UFBU के विभिन्न घटक संगठनों के नेताओं ने संबोधित किया। इनमें कॉमरेड सपन अदक, सुजय राय, आशीष दत्ता, मनोज, अशोक कुमार, अखिलेश, प्रेमलाल साहू, विमान दासगुप्ता, मनोतोश चक्रवर्ती, समर मंडल, प्रदीप ठाकुर, ग्रेगरी टोप्पो, विवेक, शंकर, अरूप बरुआ, दिव्यांशु, कुंदन, तापस दास, अनिल कुमार और रींटु कुमार रजक शामिल थे।
वक्ताओं ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य दिवस लागू होने तक आंदोलन जारी रखने की रणनीति पर UFBU का शीर्ष नेतृत्व जल्द निर्णय लेगा। प्रदर्शन के अंत में नेताओं ने कार्यक्रम में शामिल सभी बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला
नगालैंड में संदिग्ध मिलावटी शराब पीने से 19 लोगो की मौत
जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन ने एआईएमए नेशनल मैनेजमेंट कन्वेंशन 2026 में उपविजेता का स्थान हासिल किया
एलबीएसएम कॉलेज में भारतेंदु साहित्य उत्सव संपन्न
उधमपुर में दो आतंकवादी ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद
मिथिला सांस्कृतिक परिषद ने मनाया स्थापना दिवस