हजारीबाग में होमगार्ड बहाली में पैसों का खेल! मोबाइल से मिली अभ्यर्थियों की लिस्ट, जवान पर कार्रवाई तय
हजारीबाग में होमगार्ड बहाली कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से रुपये वसूली के मामले में गिरफ्तार होमगार्ड onजवान के खिलाफ अब विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की जांच में उसके मोबाइल फोन से रुपये के लेनदेन से जुड़े चैट और अभ्यर्थियों की सूची मिलने के बाद मामला और गंभीर हो गया है।
लोहसिंघना पुलिस ने इस मामले में मटवारी निवासी जीतू कुमार मेहता और रंजीत कुमार को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा के अनुसार, जीतू कुमार मेहता के मोबाइल की जांच के दौरान रंजीत कुमार के साथ रुपये के लेनदेन से संबंधित चैट मिली। इसके अलावा मोबाइल में कई अभ्यर्थियों की सूची भी बरामद हुई, जिसमें नाम के सामने 10 हजार, 20 हजार और 30 हजार रुपये तक की रकम दर्ज थी। पुलिस का कहना है कि यह सामग्री बहाली के नाम पर रुपये लेने के आरोपों की जांच में अहम आधार बनी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि होमगार्ड की एक महिला अभ्यर्थी ने जीतू पर बहाली कराने के नाम पर 10 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया था। बाकी रकम बाद में देने की बात तय हुई थी।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जीतू कुमार मेहता को 50 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया। उसके मोबाइल की जांच में रंजीत कुमार के साथ बातचीत के अलावा अभ्यर्थियों से संबंधित दस्तावेज भी मिले।
गौरतलब है कि जीतू खुद भी होमगार्ड का अभ्यर्थी रहा है। वह होमगार्ड नव नामांकन विज्ञापन संख्या 1/19 का अभ्यर्थी था। शारीरिक जांच परीक्षा के लिए 1298 अभ्यर्थियों की सूची तैयार की गई थी, जिसे बाद में चयन समिति ने रद्द कर दिया था।
इसके बाद अभ्यर्थियों ने नव नामांकन की मांग को लेकर एक संगठन बनाया और जीतू को उसका सचिव बनाया गया। अब बहाली प्रक्रिया में रुपये के लेनदेन के आरोप सामने आने के बाद पुलिस जांच के साथ-साथ उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

JPSC और JSSC को लेकर छात्रों का आक्रोश
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी
मैट्रिक-इंटर विशेष परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार जल्द होगा खत्म, अगले महीने आएगा परिणाम
झारखंड के कई जिलों में 13-14 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट, जानें कहां होगी बारिश
रांची सदर अस्पताल में एक्स-रे स्टाफ के साथ मारपीट, हाथ में आई गंभीर चोट
झारखंड में छात्रों का आंदोलन बढ़ा, सीबीआई जांच की मांग पर अड़े