अरका जैन यूनिवर्सिटी के‘आरम्भ 2026’ में आनंद कुमार देंगे सफलता का मंत्र
अरका जैन विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के स्वागत के लिए दो दिवसीय ‘आरम्भ 2026’ समारोह का आयोजन 16 और 17 जून को एक्सएलआरआई के टाटा ऑडिटोरियम में किया जाएगा। समारोह के मुख्य आकर्षण ‘सुपर 30’ के संस्थापक एवं शिक्षाविद् आनंद कुमार होंगे। वह विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें संघर्षों से मुकाबला करने, बड़े सपने देखने और निरंतर प्रयास के जरिए लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करेंगे। विश्वविद्यालय के अनुसार ‘आरम्भ 2026’ केवल स्वागत समारोह नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के नए शैक्षणिक जीवन की प्रेरणादायी शुरुआत है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विभिन्न स्कूलों व विभागों, विद्यार्थी सहायता सेवाओं, क्लब-सोसाइटी, कौशल विकास, करियर एवं प्लेसमेंट के अवसरों तथा शोध और नवाचार से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
समारोह में विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने के लिए नृत्य, गायन और फैशन शो समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। विश्वविद्यालय का मानना है कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) ईश्वरन अय्यर ने कहा कि ‘आरम्भ 2026’ विद्यार्थियों के लिए केवल दाखिले का उत्सव नहीं, बल्कि उनके सपनों को सही दिशा देने वाली नई यात्रा का प्रस्थान बिंदु है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिग्री के साथ उत्कृष्ट ज्ञान, व्यावहारिक कौशल, आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करना है।
प्रो-वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) अंगद तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने और उसे निखारने के साथ उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने का समग्र वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। रजिस्ट्रार डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ‘आरम्भ 2026’ विद्यार्थियों और अभिभावकों के साथ विश्वविद्यालय के संबंधों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियां समारोह में उत्साह और उमंग का नया रंग भरेंगी। दो दिवसीय आयोजन के माध्यम से नए विद्यार्थियों को ‘एजेयू परिवार’ का हिस्सा बनने का अनुभव देने के साथ उनके विश्वविद्यालयी जीवन की शुरुआत को यादगार बनाने का प्रयास किया जाएगा।

भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला
नगालैंड में संदिग्ध मिलावटी शराब पीने से 19 लोगो की मौत
जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन ने एआईएमए नेशनल मैनेजमेंट कन्वेंशन 2026 में उपविजेता का स्थान हासिल किया
एलबीएसएम कॉलेज में भारतेंदु साहित्य उत्सव संपन्न
उधमपुर में दो आतंकवादी ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद
मिथिला सांस्कृतिक परिषद ने मनाया स्थापना दिवस