मुजफ्फरपुर में आटा चक्की मालिक का बिजली चोरी का अनूठा तरीका, 5 लाख का जुर्माना और केस दर्ज
जिले के कुढ़नी क्षेत्र अंतर्गत तुर्की सेक्शन में मीटर को बाइपास कर अवैध रूप से आटा चक्की चलाने के मामले में बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।
गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल (मुजफ्फरपुर पश्चिमी) की टीम ने छापेमारी कर इस गड़बड़ी का खुलासा किया।
जांच के दौरान संजय कुमार की आटा चक्की में थ्री फेज के बिजली कनेक्शन का मीटर बाइपास कर बिजली का इस्तेमाल होते पाया गया, जिसके बाद टीम ने कनेक्शन काट दिया और करीब पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी।
सहायक विद्युत अभियंता शतपाल ने बताया कि कनीय अभियंता (जेई) और विद्युत विभाग के कर्मियों के साथ संयुक्त रूप से आटा चक्की के कनेक्शन की जांच की गई।
निरीक्षण के क्रम में स्पष्ट हुआ कि थ्री फेज कनेक्शन में मीटर को बाइपास करके सीधे अवैध रूप से बिजली चलाई जा रही थी। यह स्थिति देख विभागीय टीम भी चौंक गई और तत्काल मौके पर कार्रवाई करते हुए आटा चक्की में लगा मीटर हटा दिया गया तथा बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई। सहायक अभियंता ने बताया कि बिजली चोरी के इस मामले में आटा चक्की संचालक संजय कुमार के विरुद्ध तुर्की थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है।
वहीं, तुर्की के जेई अनुज कुमार ने जानकारी दी कि विभाग ने संबंधित संचालक पर लगभग पांच लाख रुपये का जुर्माना (फाइन) लगाया है। विभाग की इस सख्त कार्रवाई से अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वाले लोगों के बीच हड़कंप मच गया है।

अररिया के बस स्टैंड-चांदनी चौक रोड पर ज्वेलर्स दुकान में चोरी, गैस कटर से शटर काट अंदर घुसे चोर; CCTV खंगाल रही पुलिस
सालभर भी नहीं टिक पाया 250 करोड़ का बाईपास, मुजफ्फरपुर में भरभरा कर धंसी सड़क; क्वालिटी पर उठे सवाल
दिल्ली का किराया ₹5000, यूपी के लिए ₹6000 में मिली बस; मुजफ्फरपुर में छठ के बाद परदेश लौटने वालों से वसूली
मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल में 98 बंदियों ने मनाई छठ:
सिक्स-लेन पुल पर शराब लदे सीएनजी टेंपो में लगी आग:इंजन गर्म होने से जला वाहन, चालक ने कूदकर बचाई जान
MLA मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने और धमकाने के आरोप, तेज प्रताप ने सरकार से की जांच की मांग